• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में रेलवे का तार चुराने के बाद जलाकर निकालते थे तांबा, बर्तन व्यापारी को बेचते आरपीएफ ने दबोचा

पूछताछ में संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। इसके बाद तार जब्त कर लिया गया। दोनों को पकड़कर आउट पोस्ट में ले जाकर पूछताछ की गई।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 07:19:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 07:19:30 PM (IST)
जबलपुर में रेलवे का तार चुराने के बाद जलाकर निकालते थे तांबा, बर्तन व्यापारी को बेचते आरपीएफ ने दबोचा
रेल विद्युत मार चोरी के गिरफ्तार आरोपी। नईदुनिया

HighLights

  1. आरपीएफ ने विद्युत तार चोरी का किया खुलासा
  2. दो चोर सहित खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
  3. तलाशी में 20 मीटर चोरी का रेलवे विद्युत तार बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मदन महल रेलवे स्टेशन पर रेलवे विद्युत तार चोरी के मामले का रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गुरुवार को खुलासा किया है। आरपीएफ टीम ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-चार पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा।

तार के संबंध में दोनों कोई खरीद रसीद नहीं दिखा सके

तलाशी के दौरान उनके पास सफेद प्लास्टिक की बोरी से करीब 20 मीटर चोरी का रेलवे विद्युत तार बरामद हुआ। तार के संबंध में दोनों कोई खरीद रसीद नहीं दिखा सके।

दुकान से चोरी का तांबा भी बरामद किया गया

दुकान संचालक गढ़ा के छोटी बजरिया निवासी नरेंद्र कुमार ताम्रकार (58) ने आरोपियों से तांबा खरीदना स्वीकार किया। तलाशी में उसकी दुकान से चोरी का तांबा भी बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए तार को जलाकर तांबा निकाला और उसे एक बर्तन व्यापारी को बेच दिया था।

गढ़ा निवासी बर्तन व्यापारी ने खरीदा था चोरी का तांबा

आरपीएफ एएसआइ जगदीश प्रसाद जाट, प्रधान आरक्षक धीरेंद्र सिंह और शरद परौहा की टीम को आरोपितों से चोरी का तांबा खपाने के ठिकाने का सुराग मिला। इसके बाद शारदा चौक के नरेंद्र बर्तन भंडार में दबिश दी गई।

आरपीएफ जबलपुर पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गंगासागर ताला निवासी बद्दू उर्फ अजय केवट (30) और मदनमहल निवासी अजय सौंदिया (40) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने प्लेटफार्म नंबर-एक के इटारसी छोर से पहले भी रेलवे तार चोरी करना स्वीकार किया।

अजय सौंदिया और नरेंद्र कुमार ताम्रकार को बंधपत्र पर छोड़ा


मामले में आरपीएफ मदन महल आउटपोस्ट में तीनों आरोपियों पर रेल अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। न्यायालय के निर्देश पर अजय सौंदिया और नरेंद्र कुमार ताम्रकार को बंधपत्र पर छोड़ा गया। वहीं, द्दू उर्फ अजय केवट के पास स्थायी पता व पहचान पत्र नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर बंदीगृह में दाखिल किया गया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल की वैन को कार ने मारी टक्‍कर, नौ बच्‍चे घायल