
नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur News)। मंगलवार की धनतेरस होने के चलते इस बार सोना-चांदी की खरीदारी जमकर हुई। ज्योतिषाचार्य सौरभ दुबे के अनुसार, 29 अक्टूबर को मंगल प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग के साथ बह्म और ऐन्द्र, त्रिपुष्कर का योग भी था। ये सभी योग आफिस एवं घर में पूजा के लिए उत्तम था।

मान्यतानुसार धनतेरस का दिन वैसे तो काफी शुभ होता है। धनतेरस तिथि शुरू होने के साथ इसके समापन तक कभी भी खरीदारी की जा सकती है। 30 अक्टूबर दोपहर तक (राहुकाल को छोड़कर) कभी भी खरीदारी कर सकते हैं।

मान्यता है कि खरीदारी में चौघड़िया का भी ध्यान रखा जाता है। पुराणों के अनुसार धनतेरस के दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। कहते हैं कि पहला सुख निरोगी काया, जब स्वास्थ्य रहेगा तभी धन भी आएगा।
.jpeg)
धातु में माता लक्ष्मी का वास होता है, इस दिन सोने चांदी के आभूषण, बर्तन, नया वाहन इत्यादि खरीदना शुभ माना जाता है। चांदी खरीदना अति शुभ होगा।

लोकल फार वोकल काे बढ़ावा देने के उद्देश्य से महापौर जगत बहादुर सिंह ने भी दीपोत्सव पर्व के लिए मिट्टी से बने दीये खरीदे। सड़क किनारे दीये बेच रही वृद्ध महिला के पास पहुंचे और दीये खरीदे।

महापौर ने नागरिकों से ये अपील भी की कि अपने देश, अपने घर आंगन की केमिकल रहित पवित्र मिट्टी से बने दीप ही दीपोत्सव में रोशन करें। मिट्टी के दीये बनाने वालों का उत्साहवर्धन करें। इस अवसर पर महापौर ने सभी के जीवन में खुशहाली आए और जीवन प्रकाशमय हो की कामना भी की।

दीपावली के लिए बाजार में रौनक बढ़ गई है। हर व्यक्ति शापिंग में व्यस्त है। काेई घर के लिए दीये खरीद रहा है, तो कोई घर के लिए सजावटी वस्तुएं खरीद है। तोरण, झूमर के साथ अन्य कई डेकोरेटिव आइटम्य की नई-नई वैरायटी उपलब्ध है।
.jpeg)
दीपावली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है, जिसमें पारंपरिक परिधान जैसे साड़ी, कुर्ता, लहंगा आदि की खरीददारी भी जाती है। साथ ही घर के लिए नए पर्दे, सोफा कवर भी खरीदे जा रहे हैं। अभी फिलहाल तो फिलहाल घरों को निखारने का काम तेजी से किया जा रहा है।

चेतना बताती है कि बाजारों में ग्राहकों के चहल-पहल नजर आने लगी है। घरों को सजाने के लिए सजावटी गुलदस्तों के साथ ही फैंसी आइटम्स को लेने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। घर को बेहतर तरीके से सजाने के लिए कलर कराने के साथ ही पेंटिंग, गुलदस्ते सहित हाथ के बने हुए सजावटी सामान की खरीदारी की है।

हमने भी घर के लिए नए पर्दे व सोफा कवर खरीदे है। दीपावली के त्योहार पर हर कोई घर को सजाता है। बाजार में बहुत सारे फैंसी आइटम भी उपलब्ध है। घर के हाल को सजाने के लिए कार्नर पाट भी खरीदा है।

माधुरी मिश्रा ने बताया कि बाजार में पर्दे के लेटेस्ट डिजाइन उपलब्ध हैं। इसमें प्लेन, प्रिंटेड, नेट एंड मेन, चेक्स जैसे डिजाइन के पर्दे आकर्षित कर रहे हैं। इन्हें आइलेस्ट, प्लेटेड कर्टेन, लुक्स, एपलिक पैटर्न में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, विंडो कर्टेन में ब्लाइंड फैब्रिक, रोलर, रोमन आदि हैं।
.jpeg)
नेट एंड मेन कांबिनेशन को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। साथ ही कारपेट और रनर की कई रेंज उपलब्ध है। कारपेट में बेडशीट, रेडी कटेन क्लाक और रेड वाल जैसे डिजाइन हैं, कारपेट हर साइज में मिल रहे हैं।
.jpeg)