• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के दुर्गा पंडाल की विद्युत सजावट में मिले कटे-फटे तार, डेकोरेटर पर FIR

पंडाल संकरी गली में स्थित है, जहां एक समय में पांच सौ से छह सौ श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। विद्युत वितरण कंपनी के तकनीकी अमले ने निरीक्षण में पाया कि ...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 06:29:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 06:29:44 PM (IST)
जबलपुर के दुर्गा पंडाल की विद्युत सजावट में मिले कटे-फटे तार, डेकोरेटर पर FIR
काली दुर्गा उत्सव समिति के प्रतिमा पंडाल में विद्युत सजावट। नईदुनि‍या

HighLights

  1. सदर की सात नंबर में लापरवाही
  2. श्रृद्धालुओं पर मंडरा रहा था खतरा
  3. बाजार काली दुर्गा उत्सव समिति

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सदर के गली नंबर सात स्थित बाजार काली दुर्गा उत्सव समिति के प्रतिमा पंडाल में विद्युत सजावट के लिए कटे-फटे तारों का इस्तेमाल किया गया था।

टीम ने जांच की और सजावट को असुरक्षित पाया

शिकायत पर विद्युत वितरण कंपनी की टीम ने जांच की और सजावट को असुरक्षित पाया। इस मामले में केंट पुलिस ने डेकोरेटर संजू सोनकर के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

वायरिंग सुरक्षा मानकों के विपरीत

पंडाल संकरी गली में स्थित है, जहां एक समय में पांच सौ से छह सौ श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। विद्युत वितरण कंपनी के तकनीकी अमले ने निरीक्षण में पाया कि वायरिंग सुरक्षा मानकों के विपरीत थी।

कई तार बिना इन्सुलेशन के लटक रहे थे

महिलाओं और छोटे बच्चों की आवाजाही वाले मार्ग पर कई तार बिना इन्सुलेशन के लटक रहे थे। जमीन और खंभों के पास बिछे केबल भी कटे हुए थे, जिससे नमी या भारी आवाजाही के दौरान करंट फैलने का जोखिम था। निरीक्षण के बाद विद्युत विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त तार हटवा दिए।

सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा मानकों की उपेक्षा

गढ़ा के गौतम नगर निवासी गौरव पाठक की शिकायत पर केंट पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। बिजली कंपनी की ओर से पुलिस को दिए गए प्रतिवेदन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा मानकों की उपेक्षा पाए जाने की बात सामने आई।


पंडाल में भगदड़ या जनहानि की आशंका थी

कटे तारों से पंडाल में भगदड़ या जनहानि की आशंका थी। पुलिस ने विद्युत विभाग के दस्तावेजों का सत्यापन कर डेकोरेटर की पहचान की। बिजली कंपनी ने आगामी आयोजनों के लिए सभी पंडालों में अधिकृत विद्युत भार और उचित वायरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में नौकरी की तलाश में आई महिला से दुष्कर्म, मैनेजर ने शादी से किया इनकार, FIR दर्ज