• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

एमपी में जहरीली शराब हत्याकांड के बाद सख्ती, आबकारी विभाग ने कबाड़ियों से मांगा खाली बोतलों का रिकॉर्ड

आबकारी विभाग कबाड़ कारोबारियों से खाली बोतलों के स्रोत और उनकी आगे होने वाली बिक्री व उपयोग की जानकारी जुटा रहा है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 07:09:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 07:09:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में जहरीली शराब हत्याकांड के बाद सख्ती, आबकारी विभाग ने कबाड़ियों से मांगा खाली बोतलों का रिकॉर्ड
जहरीली शराब हत्याकांड के बाद सख्ती, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. जहरीली शराब हत्याकांड के बाद सख्ती
  2. विभाग ने कबाड़ियों से मांगा रिकॉर्ड
  3. ग्राहकों को किया जा रहा जागरूक

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। प्रदेश में नकली व जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग ने शराब की बोतलों के दोबारा इस्तेमाल की आशंका पर कबाड़ियों की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, इस्तेमाल के बाद खाली शराब की बोतलें कबाड़ियों के पास पहुंचती हैं।

आशंका है कि इन बोतलों का इस्तेमाल कहीं नकली शराब भरकर दोबारा बाजार में खपाने के लिए तो नहीं किया जा रहा। कटनी में आबकारी विभाग कबाड़ कारोबारियों से खाली बोतलों के स्रोत और उनकी आगे होने वाली बिक्री व उपयोग की जानकारी जुटा रहा है।


ग्राहकों को किया जा रहा जागरूक

साथ ही शराब दुकानों पर ग्राहकों को स्कैन के जरिए शराब की जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि पता चले कि शराब कब बनी, किस कंपनी की है और नकली तो नहीं है। जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि पिछले दो दिनों में बरगवां, गड्ढा टोला सहित अन्य क्षेत्रों में 12 से अधिक बड़े कबाड़ व्यापारियों के कार्यस्थलों की जांच की है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में गंदगी को लेकर नगरीय प्रशासन सख्त, दो अधिकारियों को थमाया नोटिस; तीन दिन में मांगा जवाब

जांच में सामने आया कि उनके पास ठेले में कबाड़ एकत्र करने वालों के माध्यम से खाली बोतलें पहुंचती हैं। इनको खरीदने के बाद वे गड्ढा टोला के एक बड़े कबाड़ी को बेचते हैं। उसके पास मशीन लगी है, जिसके माध्यम से क्रश करने के बाद उसे अलग-अलग शहरों में भेजा जाता है।

आबकारी की टीम ने उक्त कबाड़ी से भी मशीन के संबंध में जानकारी ली और उससे भी रिकार्ड मांगा है कि उसके पास कितनी बोतलें आती हैं और कितने को नष्ट कर चूरा बनाने के बाद कहां भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर रेल मंडल में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, कटनी, सागर और सतना समेत 93 स्टेशनों पर लगेंगे हीट डिटेक्टर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।