
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पाटन बायपास मार्ग पर स्थित समदड़िया पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहने वाले दो छात्र अचानक गायब हो गए। स्कूल में तलाशने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो स्वजन को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे दोनों छात्र के स्वजन से बच्चों ने लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर हंगामा बढ़ तो माढ़ोताल पुलिस पहुंची।
स्कूल परिसर के सीसीटीवी की फुटेज देखी गई तो कक्षा आठवीं में पढ़ने वाला एक छात्र, कक्षा सातवीं के एक छात्र के साथ स्कूल के अवकाश के बाद छात्रावास जाते नजर आए। लेकिन वे छात्रावास के अपने कमरों में नहीं थे।
आखिरी बार दोनों दूसरी मंजिल के शौचालय में प्रवेश करते देखा गया, लेकिन वहां भी वे अंदर नहीं मिले तो स्वजन घबरा गए। इसके बाद पुलिस ने छात्रों के सहपाठियों और दोस्तों की जानकारी जुटाई।
संपर्क करने पर दोनों के अपने एक दोस्त के घर पर होने का पता चला। देर रात दोनों को सुरक्षित छात्रावास लाया गया। उसके बाद स्वजन ने राहत की सांस ली।
दोनों बच्चे अपने दोस्त के घर चले गए थे। सही सलामत लौट आए हैं।
भूपेंद्र शर्मा, प्रबंधन, समदड़िया पब्लिक स्कूल
यह भी पढ़ें- पहले AC फिर सोने की चेन मांगी, इनकार किया तो दुल्हन के साथ मारपीट कर लौट गए बराती