• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर जिला बार एसोसिएशन के मतदान में हंगामा, बदइंतजामी पर भड़के अधिवक्ता

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मतपत्रों के बंडल पहले से तैयार नहीं किए गए थे। इसे लेकर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 02:14:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 02:14:46 PM (IST)
जबलपुर जिला बार एसोसिएशन के मतदान में हंगामा, बदइंतजामी पर भड़के अधिवक्ता
मतदान प्रक्रिया के दौरान दोपहर में हंगामा करते आक्रोशित अधिवक्ता। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. मतपत्रों की पारदर्शिता पर उठे सवाल
  2. वितरण को लेकर अधिवक्ताओं को आपत्ति
  3. मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जिला बार एसोसिएशन, जबलपुर के चुनाव के तहत सोमवार को जारी मतदान प्रक्रिया के दौरान दोपहर में अचानक विवाद की स्थिति बन गई।

आपत्ति जताने के बाद मतदान बाधित हो गया

मतपत्रों के वितरण और व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मतदान बाधित हो गया।

बंडल पहले से तैयार नहीं किए गए

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मतपत्रों के बंडल पहले से तैयार नहीं किए गए थे। इसे लेकर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए।

कुछ समय के लिए मतदान रोकना पड़ा

देखते ही देखते मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई और कुछ समय के लिए मतदान रोकना पड़ा। मौके पर मौजूद चुनाव अधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास किए।

ताकि किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो

समाचार लिखे जाने तक मतदान स्थगित था और विवाद के समाधान के लिए अधिकारियों की बैठक जारी थी। अधिवक्ताओं का कहना था कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराई जानी चाहिए, ताकि किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें- उपभोक्ता आयोग ने कहा कि कंपनी दुर्घटनाग्रस्त कार के बीमा दावे का भुगतान करे