
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के आजाद नगर बस्ती में रविवार देर रात मंदिर में चल रहे भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
भंडारे में मौजूद लोगों ने बाइक की रफ्तार धीमी रखने की हिदायत दी, तो नाराज युवक कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर लौट आया।
आरोपियों ने विरोध करने वालों पर हमला कर दिया। घटना में रवि गोटियां, रागिनी गोटियां, पप्पू वर्मा, अनुज कोल, पारस यादव, आदी गोटियां, मनीष गोटियां और बिट्टू झारिया के घायल होने की सूचना है। इनमें दो लोगों के पैरों में चाकू से गंभीर चोटें आई हैं।
आजाद नगर बस्ती स्थित मंदिर में भंडारे और पूजन का आयोजन चल रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी कुछ युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए वहां से निकले।
भीड़ के बीच बाइक धीरे चलाने की हिदायत देने पर युवक नाराज हो गया। वह मौके से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वापस पहुंचा।
आरोप है कि यहां पहुंचते ही युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और विरोध करने वालों के साथ मारपीट करने लगे। हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से वार कर दो लोगों को घायल कर दिया। धार्मिक आयोजन के बीच अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- चार रुपये के रिफंड के चक्कर में 98 हजार गंवाए, जबलपुर में शिक्षक समेत चार लोग साइबर ठगी के शिकार