
नईदुनिया टीम, जबलपुर। दशहरा पर्व पर शहडोल, उमरिया व पन्ना के पुलिस एवं जिला प्रशासन ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन के साथ शस्त्र संचालन का प्रदर्शन और वाहनों का पूजन भी किया गया।

पुलिस लाइन शहडोल में कार्यक्रम में विधायक मनीषा सिंह, आईजी शहडोल जोन एन. चैत्रा, डीआईजी विवेक सिंह, कलेक्टर पार्थ जायसवाल, एसपी डा. संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर संरोधन सिंह, एएसपी अभिषेक दीवान और एसडीएम अमृता गर्ग उपस्थित रहीं।

नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम दास जायसवाल, जिला योजना समिति सदस्य अमिता चपरा, सीएमएचओ डा. राजेश मिश्रा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय सहित डीएसपी, नगर निरीक्षक, आरआई एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। दशहरा की परंपरा के अनुरूप शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया।
पुलिस लाइन उमरिया में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

भारतीय परंपरा में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। इसे शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। पुलिस विभाग में भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है।

विजयादशमी यानी दशहरा के पावन पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में पन्ना पुलिस द्वारा परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू ने शस्त्र पूजन के बाद पुलिस वाहनों का विधिवत पूजन किया। पुलिस अधिकारियों ने शस्त्रों को नमन कर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में एक विशेष हवन का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिले की सुख-समृद्धि और पुलिस बल की सुरक्षा के लिए आहुति दी गई। शस्त्र पूजन भारतीय पुलिस की पुरानी परंपरा है, जिसमें विजयादशमी पर अपने शस्त्रों की पूजा कर कर्तव्य पथ पर विजयी होने की कामना की जाती है।
मुख्य कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना वंदना चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष पन्ना मीना पाण्डेय, एसडीओपी पन्ना आनंद तिवारी, डीएसपी अजाक अरविन्द सिंह दांगी, यातायात थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक नीलम लक्ष्यकार, रक्षित निरीक्षक पन्ना आदित्य मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा, निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- 'गाड़ी रोकी तो TI भड़का, नो एंट्री पर मुस्तैद कॉन्स्टेबल के दांत तोड़े, वर्दी फाड़ी' ASP ने उसे ही कर दिया सस्पेंड