• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

MP के जबलपुर के महफिल बार एंड रेस्टोरेन्ट में सहकर्मी युवती की हत्या करने वाला वेटर पकड़ा गया, यह बना मौत का कारण

घायल मुस्कान को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल अस्पताल रेफर किया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों न...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 09:08:27 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 02:57:10 PM (IST)
MP के जबलपुर के महफिल बार एंड रेस्टोरेन्ट में सहकर्मी युवती की हत्या करने वाला वेटर पकड़ा गया, यह बना मौत का कारण
पाटन उड़ना निवासी मुस्कान चौधरी खाना बनाने का काम करती थी। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. किचिन में चाकू से किया हमला
  2. कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ा
  3. बार में अफरा-तफरी मच गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को हुई एक मारपीट की घटना में 20 वर्षीय मुस्कान चौधरी की हत्या कर दी गई। मुस्कान महफिल बार में काम करती थी और प्रतिदिन सुबह 10 बजे काम पर जाती थी। उसके भाई लकी चौधरी ने बताया कि 14 अगस्त को शाम 7 बजे तक मुस्कान घर नहीं लौटी। जब उसने फोन किया, तो महफिल बार के कर्मचारी ने बताया कि मुस्कान को चोट लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

चार जगह धारदार हथियार से चोट के निशान

लकी और उनकी मां जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो मुस्कान का शव मर्चुरी में रखा था। शव पर चार जगह धारदार हथियार से चोट के निशान थे। बार के स्टाफ ने बताया कि मुस्कान का पवन बर्मन नामक कर्मचारी से विवाद हुआ था, जिसने किचन में रखे चाकू से मुस्कान पर हमला किया।


शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया

इस घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल, राजेश्वरी कौरव और एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया और धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

काम के दौरान मजाक के चलते विवाद हुआ था

पुलिस ने आरोपी पवन बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि काम के दौरान मजाक के चलते विवाद हुआ, जिसके बाद उसने मुस्कान पर चाकू से हमला किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों के धान घोटाले के तार पूरे मध्‍य प्रदेश में, हाई कोर्ट ने दिए राज्य स्तरीय जांच के आदेश