
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानीअवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलद्वार मंगलवार को पहली बार खुलेेंगे। अमरकंटक, डिंडौरी और मंडला से जलग्रहण क्षेत्रों (कैचमेंट एरिया) में लगातार पानी की आवक को देखते हुए सुबह 11 बजे बांध के नौ जल द्वार 0.78 मीटर औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 क्यूमेक जल की निकासी की जाएगी। इससे नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ जाएगा।
गौरीघाट, तिलवाराघाट सहित नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ जाएगा। प्रशासन ने नर्मदा से लगे आस-पास के क्षेत्रों में नागरिकों से दूरी बनाएं रखने का अलर्ट जारी किया है।

बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। बांध प्रबंधन के अनुसार बरगी बांध का जलस्तर 420.80 मीटर तक पहुंच गया है। पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है।
बांध प्रबंधन के अनुसार वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 84.08 प्रतिशत है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 1620 क्यूमेक है। जल भराव क्षेत्र मे मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए, बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के नौ जल द्वारों को 0.78मीटर औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 क्यूमेक जल की निकासी की जाएगी।
(2).jpg)
मां नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोतरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है।
.jpg)
यह भी पढ़ें- जबलपुर का मदन महल बना चार इंटरसिटी ट्रेनों का नया टर्मिनल, इन शहरों की राह हुई आसान