• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के बरगी बांध का बढ़ा जलस्तर, सीजन में तीसरी बार खुले पांच गेट, घाट के किनारे सतर्क रहें

बांध प्रबंधन ने र्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी रखने का अलर्ट जारी किया है।

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 07:38:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 07:38:46 PM (IST)
जबलपुर के बरगी बांध का बढ़ा जलस्तर, सीजन में तीसरी बार खुले पांच गेट, घाट के किनारे सतर्क रहें
बांध प्रबंधन ने बरगी बांध के गेट एक बार फिर खोलने की घोषणा की थी।

HighLights

  1. वर्तमान में बांध का जल स्तर 422.90 मीटर दर्ज
  2. उपयोगी जल भंडारण क्षमता 3180 एमसीएम
  3. वर्तमान में बांध में पानी की आवक 763 क्यूमेक

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर जारी बारिश से बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए बांध प्रबंधन ने बरगी बांध के गेट एक बार फिर खोलने की घोषणा की थी।

पांच गेट एक-एक मीटर तक खोले गए

शुक्रवार की शाम बरगी बांध के पांच गेट एक-एक मीटर तक खोले जा रहे हैं। सीजन में तीसरी बार बरगी बांध के गेट खुलेंगे। वर्तमान में बांध का जल स्तर 422.90 मीटर दर्ज किया गया।

वर्तमान में 3217 एमसीएम यानि 101.16 प्रतिशत जल भंडारित

बांध की वास्तविक उपयोगी जल भंडारण क्षमता 3180 एमसीएम के विरुद्ध वर्तमान में 3217 एमसीएम यानि 101.16 प्रतिशत जल भंडारित है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 763 क्यूमेक है।

जल स्तर में लगभग तीन से चार फीट की वृद्धि होगी

बरगी बांध के गेट खाेले जाने से मां नर्मदा के घाटों पर जल स्तर में लगभग तीन से चार फीट की वृद्धि होगी। लिहाजा बांध प्रबंधन ने र्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी रखने का अलर्ट जारी किया है।


यह भी पढ़ें- जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदला, अगले 48 घंटे बादल रहेंगे मेहरबान