जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मानसून के पहले प्री मानसून सक्रिय हो गया है। धूप-बादल के बीच संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हुई बारिश के बाद हवाओं में घुली नमी से उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मंगलवार को धूप-बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल शुरू हो गया है। तेज धूप के बीच दक्षिणी नम हवाओं के कारण वातावरण में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। उसम का स्तर बढ़ा होने से लोग बेचैन है। तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है।
मानसून का बेसब्री से इंतजार-
पहले झुलसाने वाली गर्मी और अब उसम भरी गर्मी से तंग लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। लेकिन जबलपुर में बूंदाबांदी तक नहीं हो रही। हालांकि मौसम विज्ञानियों की मानें तो केरल में प्रवेश करने के बाद मानसून 30 मई के बाद अरब सागर में ठहर-सा गया था। वर्तमान स्थिति को देखते हुए जबलपुर में मानूसन 15 से 17 जून तक दस्तक दे सकता है। फिलहाल एक-दो दिन इसी तरह मौसम बना रहेगा। मंगलवार को संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
---
पश्चिमी विक्षोभ से बन रही मानसूनी गतिविधियां-
मौसम विभाग के मुताबिक लिए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पश्चिमी मानसूनी गतिविधियां बन रही है। वर्तमान में अपतटीय ट्रफ दक्षिणी गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक विस्तृत है। मंगलवार से नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं पूर्व-पश्चिम ट्रफ हरियाणा से उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी बंगाल, सिक्किम और पूर्वी असम तक विस्तृत है। साथ ही पूर्व-मध्य अरब सागर में अवस्थित चक्रवातीय परिसंचरण अभी भी सक्रिय है, जिससे होकर ट्रफ लाइन महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश तक गुजर रही है। मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें ः Exam Special Train : आज अहमदाबाद के लिए रवाना होगी परीक्षा स्पेशल
----------
पूर्वानुमान
आज भी धूप के बीच बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम तक 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 40 डिग्री के आस-पास बना रहेगा।
जबलपुर
पूर्वनुमान - अधिकतम - न्यूनतम
14- जून - 39.0 - 28.0
15- जून - 39 .0 - 28.0
कटनी
14- जून - 41.2 - 33.1
15- जून - 38.1 - 27.7
मंडला
14- जून - 38.0 - 26.0
15- जून - 36.0 - 26.0