• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

दिन में धूप और शाम सुहानी होगी, जबलपुर में सात अक्टूबर तक फिर बदल सकता है मौसम

तापमान में अभी बड़ी गिरावट नहीं आई है, लेकिन आगामी दिनों में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ने पर पारा और नीचे जा सकता है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 09:14:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 09:14:05 PM (IST)
दिन में धूप और शाम सुहानी होगी, जबलपुर में सात अक्टूबर तक फिर बदल सकता है मौसम
शनिवार को उत्तर-पश्चिमी हवा चलीं। नईदुनिया

HighLights

  1. मध्‍य प्रदेश से मानसून हो गया विदा
  2. अब उत्तर की ठंडी हवा का असर
  3. जबलपुर में रात-दिन का पारा गिरेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मानसून की विदाई के साथ जबलपुर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। बारिश का दौर थमने के बाद अब उत्तर दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाएं तापमान पर असर डाल रही हैं।

आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। रात के साथ दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट के आसार हैं। शनिवार को उत्तर-पश्चिमी हवा चलीं। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


प्रदेश से मानसून की विदाई

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के शेष हिस्सों के साथ पूरे गुजरात, मध्य प्रदेश तथा बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौट चुका है। इसके साथ ही मौसम का रुख भी बदल गया है।

जबलपुर के मौसम में ठंडक बढ़ाने का काम करेंगी

निचले वायुमंडलीय स्तरों पर उत्तर गुजरात और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने प्रतिचक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तरी हवाएं सक्रिय हैं। यही हवाएं अब जबलपुर के मौसम में ठंडक बढ़ाने का काम करेंगी।

सात अक्टूबर तक छा सकते हैं बादल

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। बारिश की संभावना नहीं है और आसमान मुख्यतः साफ रहने की स्थिति बनेगी। हालांकि सात अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में आंशिक रूप से बदलाव संभावित है। इस दौरान हल्के बादल छा सकते और आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर होकर चलने वाली वलसाड-दानापुर स्पेशल के आठ फेरे बढ़े, संशोधित समय-सारणी जान लें