• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में चक्रवातीय हवा से बदलेगा मौसम, धूप के बीच छाएंगे बादल; रात में ठंडक और दिन में गर्मी से बचें

इन मौसम प्रणालियों की सक्रियता से जबलपुर सहित कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी जिलों में मौसम आंशिक रूप से प्रभावित हो सकता है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 07:02:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 07:02:39 PM (IST)
जबलपुर में चक्रवातीय हवा से बदलेगा मौसम, धूप के बीच छाएंगे बादल; रात में ठंडक और दिन में गर्मी से बचें
चक्रवातीय परिसंचरण का असर जबलपुर और आस-पास के क्षेत्र के मौसम पर पड़ सकता है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. मप्र के ऊपर बना है चक्रवातीय परिसंचरण
  2. गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी संभावित
  3. जबलपुर और आस-पास के मौसम का हाल

नईदुनिया प्रतिनिधि जबलपुर। मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मौसम में बदलाव की परिस्थितियां बन रही हैं। उत्तरी हरियाणा में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लगे दक्षिणी मध्य प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवातीय परिसंचरण का असर जबलपुर और आस-पास के क्षेत्र के मौसम पर पड़ सकता है।

बारिश की निश्चित संभावना नहीं जताई जा सकती

जबलपुर संभाग के जिलों में बादलों की आवाजाही और स्थानीय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन प्रणालियों के आधार पर संभाग के सभी जिलों में बारिश की निश्चित संभावना नहीं जताई जा सकती।

तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम संबंधी विश्लेषण के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में किलोमीटर की ऊंचाई के बीच सक्रिय है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी मध्यप्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।


गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी संभावित

उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में भी एक अन्य ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। स्थानीय वातावरण में नमी और अन्य अनुकूल परिस्थितियां बनने पर कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी संभावित है।

मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा

सूर्योदय- 6: 09

सूर्यास्त- 5:42

तापमान

अधिकतम -34.0

न्यूनतम - 19.2

आर्दता-68

-56

मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा

जबलपुर

दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम

18 अक्टूबर - 34.0 - 19.0

19 अक्टूबर - 34.0 - 19.0

कटनी

18 अक्टूबर - 32.0 - 22.0

19 अक्टूबर - 32.0 - 21.0

मंडला

18 अक्टूबर - 33.0 - 20.0

19 अक्टूबर - 35.0 - 20.0

यह भी पढ़ें- अवैध खनन मामले में भाजपा विधायक को हाई कोर्ट से राहत नहीं, 81.73 करोड़ की वसूली पर कलेक्टर करेंगे फैसला