
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती मौसम प्रणाली के प्रभाव से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं।
मौसम में बदलाव का अधिक असर 28 अक्टूबर से दिखाई देने की संभावना है। मौसम की रंगत आंशिक तौर पर बदल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब गहरे अवदाब में बदलने के बाद चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी और सिवनी में भी मौसम प्रभावित हो सकता है।
फिलहाल मंगलवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। वहीं, 28 से 30 अक्टूबर के बीच तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश और बादलों के कारण रात की ठंड में कमी आएगी। 30 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने पर ठंड फिर जोर पकड़ सकती है।
सूर्योदय- 6: 13
सूर्यास्त- 5: 36
तापमान
अधिकतम -32.5
न्यूनतम - 16.5
आर्दता-68
-62
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
27 अक्टूबर - 32.0 - 16.0
28 अक्टूबर - 32.0 - 16.0
कटनी
27 अक्टूबर - 30.0 - 19.0
28 अक्टूबर - 28.0 - 21.0
मंडला
27 अक्टूबर - 34.0 - 15.0
28 अक्टूबर - 33.0 - 15.0
यह भी पढ़ें- जबलपुर में दूसरी शादी के लिए गर्भवती पत्नी को पीटा, फिर तीन बार कहा तलाक; थाने पहुंची पीड़िता