
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मौसम का मिजाज बदल गया है। बढ़ती ठंड के बीच रिमझिम फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। हालांकि एक-दो दिन में बादल छंट जाएंगे और ठंड का असर बढ़ जाएगा। नवंबर के आखिरी दिनों में बढ़ती ठंड के साथ सुहानी धूप से मौसम और खुशनुमा होगा।
मौसम का यह अंदाज न केवल आम जनजीवन के लिए राहतभरा है, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी बेहद अनुकूल है। भेड़ाघाट के संगमरमरी सौंदर्य से लेकर बरगी बांध और मदन महल की पहाड़ियों तक ओर आस-पास के कान्हा, पेंच सहित सहित अन्य प्राकृतिक स्थलों का नजारों का आनंद लेने के लिए यह मौसम बेहतरीन माना जा रहा है।
मौसम की बदलेगी रंगत
मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन मौसम का अंदाज ऐसा ही रहेगा इसके बाद मौसम की रंगत बदल जाएगी। ऐसे में सुबह की सैर, खुले वातावरण में समय बिताने और पर्यटन स्थलों की सैर के लिए आगामी दिनों में अनुकूल परिस्थितियां हैं।
यह भी पढ़ें- नर्मदा रिवर फ्रंट को 300 करोड़ की मंजूरी, पहले चरण की निविदा का इंतजार; अधिकारियों ने साधी चुप्पी
पर्यटकों के लिए खास समय
पर्यटकों के लिए यह समय खास है। धुआंधार जलप्रपात, संगमरमर की चट्टानों के बीच नौका विहार, बरगी के शांत जलक्षेत्र और शहर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण मौसम के आनंद को दोगुना कर सकता है। कुल मिलाकर, नवंबर का यह खुशनुमा मौसम जबलपुर को सुकून, सैर-सपाटे और प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए आकर्षक बना रहा है।
दिनांक - अधिकतम न्यूनतम पूर्वानुमान
22 नवंबर- 28.0 - 16.0 - हल्के बादल रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना
23 नवंबर- 29.0 - 16.0 -हल्के बादल रहेंगे
24 नवंबर- 29.0 - 14.0 - मौसम शुष्क रहेगा
25 नवंबर- 29.0 - 13.0 - मौसम शुष्क रहेगा
26 नवंबर- 29.0 - 13.0 - मौसम शुष्क रहेगा
27 नवंबर- 28.0 - 12.0 - रात में ठंड का असर बढ़ने की संभावना
28 नवंबर- 28.0 - 12.0 - रात में ठंड का असर बढ़ने की संभावना
यह भी पढ़ें- एमपी के हाइवे की स्ट्रीट लाइटों को स्मार्ट बनाने का सर्वे पूरा, ग्वालियर की 6235 लाइटों की भोपाल से होगी निगरानी