• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

दोस्त, बेटा और एजेंट बनकर बिछाया ठगी का जाल, जबलपुर के पांच लोगों से 4.60 लाख ऐंठे

साइबर ठग नए-नए बहाने बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पांचों मामलों में कुल 4 लाख 60 हजार 150 रुपये की ठगी हुई। अधारताल, हनुमानताल, रांझी, को...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 07:31:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 07:31:31 PM (IST)
दोस्त, बेटा और एजेंट बनकर बिछाया ठगी का जाल, जबलपुर के पांच लोगों से 4.60 लाख ऐंठे
वीजा खत्म होने के कारण वहां की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसे छुड़ाने के लिए तत्काल रुपये भेजने को कहा गया।

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर मांगे रुपये
  2. सऊदी में फंसे दामाद को छुड़ाने का झांसा
  3. एक मामले में डेढ़ करोड़ का लालच

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मंगलवार को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी के पांच मामले सामने आए। कहीं ठग ने दोस्त बनकर बीमारी का बहाना बनाया, तो कहीं सऊदी अरब में फंसे दामाद को छुड़ाने के नाम पर रुपये मांगे।

पुराने सिक्कों और नोटों के बदले डेढ़ करोड़ रुपये का लालच

एक युवक का फोन हैक कर उसके पिता से रकम ट्रांसफर कराई गई, जबकि दूसरे मामले में बैंक खाते से सीधे रकम दूसरे खाते में पहुंचा दी गई। पुराने सिक्कों और नोटों के बदले डेढ़ करोड़ रुपये दिलाने का लालच देकर भी एक व्यक्ति से रकम ऐंठ ली गई।


इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर मांगे 90 हजार

अधारताल पुलिस के अनुसार कटरा निवासी मोहम्मद जुबेर अहमद (19) वाहनों में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम करता है। 17 नवंबर को उसके इंस्टाग्राम पर संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को उसका दोस्त सुल्तान बताते हुए मां की तबीयत खराब होने की बात कही और तत्काल 90 हजार रुपये मांगे। साथ ही मोबाइल बंद होने का कारण बताया। जुबेर ने दोस्त समझकर तीन बार में 90 हजार रुपये बताए गए खाते में भेज दिए। अगले दिन सुल्तान से बात हुई तो ठगी का पता चला।

दामाद के नाम पर सऊदी एजेंट बनकर ठगे 1.20 लाख

हनुमानताल पुलिस के मुताबिक घसिया कॉलोनी निवासी गुलफान अहमद (42) के दामाद शहजाद सऊदी अरब में हैं। 13 सितंबर को गुलफान के पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को सऊदी का एजेंट बताया और कहा कि शहजाद का वीजा खत्म होने के कारण वहां की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसे छुड़ाने के लिए तत्काल रुपये भेजने को कहा गया। बातों में आकर गुलफान ने 1.20 लाख रुपये भेज दिए। बाद में उन्हें ठगी का पता चला।

बेटे का फोन हैक कर पिता से लिए 42 हजार

रांझी पुलिस के अनुसार संजय नगर बड़ा पत्थर निवासी अमित राय (41) के बेटे जलज का मोबाइल हैक कर ठगों ने उसके नाम से पिता को संदेश भेजा। इसमें 42 हजार रुपये की जरूरत बताई गई। अमित ने रकम ट्रांसफर कर दी। कुछ देर बाद फिर 40 हजार रुपये मांगे गए तो उन्हें संदेह हुआ। बेटे को फोन करने पर मोबाइल हैक होने की जानकारी मिली।

बैंक खाते से 95 हजार दूसरे खाते में ट्रांसफर

कोतवाली पुलिस के मुताबिक दमोहनाका की पंजाब बैंक कॉलोनी निवासी ऋतिका साहू (26) के घर में कॉस्मेटिक स्टोर है। दुकान पर उसका भाई बैठता है और उसका खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है। आरोप है कि हैकरों ने खाते में सेंध लगाकर 95 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए।

पुराने सिक्कों के बदले 1.52 करोड़ का लालच

गोहलपुर पुलिस के अनुसार आनंद नगर निवासी राकेश वर्मा (58) के पास पुराने सिक्के और नोट हैं। उन्होंने यू-ट्यूब पर पुराने सिक्कों के बदले बड़ी रकम मिलने का विज्ञापन देखा और दिए गए नंबर पर संपर्क किया।

वाट्सएप पर सिक्कों व नोटों की तस्वीरें मंगाईं

कॉल करने वाले ने अपना नाम अजय मल्होत्रा बताया और वाट्सएप पर सिक्कों व नोटों की तस्वीरें मंगाईं। इसके बदले 1 करोड़ 52 लाख रुपये मिलने का भरोसा दिया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन सहित अन्य शुल्क के नाम पर राकेश से 1 लाख 13 हजार 150 रुपये ले लिए गए। बाद में उन्हें ठगी का पता चला।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती, शपथपत्र में जानकारी छिपाने का आरोप