• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर-दिल्ली के बीच चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने निर्णय लिया।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 08:21:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 08:21:57 PM (IST)
जबलपुर-दिल्ली के बीच चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव
यात्रा से पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या समय-सारणी पर पुष्टि अवश्य कर लें।

HighLights

  1. निजामुद्दीन से 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी
  2. प्रत्येक रविवार दोपहर 3:45 बजे रवाना की जाएगी
  3. सीटों का आरक्षण प्रारंभ कर दिया गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

इन मुख्‍य स्‍टेशनों पर दिया गया ठहराव

कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, धौलपुर जंक्शन, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसी कलां स्‍टेशनों पर मुख्‍य ठहराव दिया गया है। यात्रा से पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या समय-सारणी पर पुष्टि अवश्य कर लें।

जबलपुर से 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होगी रवाना

गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार रात 8:20 बजे रवाना होगी। वापसी में 01708 निजामुद्दीन से 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार दोपहर 3:45 बजे चलेगी। सीटों का आरक्षण प्रारंभ कर दिया गया है।


टिकट चेकिंग से पमरे को मिले 8.64 करोड़ रुपये

पश्चिम मध्य रेल (पमरे) ने सितंबर माह में टिकट चेकिंग अभियानों से 8.64 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो गत वर्ष की समान अवधि से 44.72 प्रतिशत अधिक है।

इस दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना बुक लगेज के यात्रा करने के 1.01 लाख मामले पकड़े गए। जबलपुर मंडल से सर्वाधिक 3.80 करोड़, भोपाल से 2.65 करोड़ और कोटा मंडल से 2.05 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

यह भी पढ़ें- रिश्वत लेने के आरोपी की दोषमुक्ति बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा- राशि स्वीकार करने के विश्वसनीय प्रमाण जरूरी