• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

वन विभाग नहीं आया तो दंपति ने खुद पकड़ा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंचे, हाथों में उठाकर सौंपा

टैंक मालिक ने आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी। हालांकि, काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने खुद ही रेस्क्यू करने का फैसला किया।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 07:20:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 07:20:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
वन विभाग नहीं आया तो दंपति ने खुद पकड़ा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंचे, हाथों में उठाकर सौंपा
जबलपुर में किसान दंपत्ति का गजब साहस।

HighLights

  1. जबलपुर में किसान दंपत्ति का गजब साहस
  2. तालाब से खुद पकड़ा 4 फीट का मगरमच्छ
  3. ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना नहीं आए

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। खमरिया के घाना स्थित एक खेत में बने फिश टैंक में चार फीट लंबा मगरमच्छ का बच्चा घुस जाने से हड़कंप मच गया। दो दिन पहले टैंक में घुसे इस भूखे मगरमच्छ ने करीब 25 से 30 किलो मछलियां चट कर लीं। शनिवार को जब टैंक के मालिक ने पानी में मरी हुई मछलियों के अंश तैरते देखे, तो वे घबरा गए।

वन विभाग की देरी पर ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही टैंक मालिक ने आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी। हालांकि, काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने खुद ही रेस्क्यू करने का फैसला किया।


ग्रामीणों की मदद से दोपहर करीब दो बजे फिश टैंक में जाल डालकर मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके साथ ही वन्य प्राणी विशेषज्ञ शंकरेन्द्रुनाथ को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें- युवक ने खुद को कुंवारा बताकर बनाए संबंध, रिश्ता तोड़ने पर युवती के मंगेतर को भेजी प्राइवेट फोटो, टूटी सगाई

टैंक में कम मछलियां दिखने पर हुआ शक

फिश टैंक के मालिक लखपत यादव ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में ही मछली पालन के लिए टैंक तैयार किया है। पहले टैंक में काफी संख्या में मछलियां दिखाई देती थीं, लेकिन शनिवार को अचानक बहुत कम मछलियां नजर आईं। जब उन्होंने टैंक के भीतर गौर से देखा, तो वहां एक मगरमच्छ बैठा दिखाई दिया। रेस्क्यू के बाद पकड़े गए इस मगरमच्छ को अब वन विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।