
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में घर पर पति-पत्नी के बीच विवाद और फिर स्वजन के बीच मारपीट हो गई। पत्नी घटना की शिकायत करने के लिए भाई के साथ थाने जाने लगी तो रास्ते में पति ने कार से दोनों को टक्कर मार दी।
शारदा नगर के प्रोफेसर कालोनी निवासी रानी गर्ग (23) से बुधवार को पति अंकुश गर्ग ने कार से कटनी के जोहला गांव चलने को कहा। अंकुश के साथ भाई आयुष गर्ग एवं अनुराग दुबे भी थे।
कार में ज्यादा लोग होने का बोलकर रानी ने जाने से मना कर दिया। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देखकर रानी के भाई सौरभ दुबे एवं अरविंद दुबे ने आकर बीच-बचाव किया।
नाराज होकर अंकुश एवं आयुष गर्ग ने साैरभ दुबे के साथ मारपीट कर दी। इससे गुस्साई रानी भाई सौरभ के साथ मोटरसाइकिल से थाने जाने लगी। पति ने उनका पीछा किया और पाटन रोड पर पानी की टंकी के पास कार से पत्नी और उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर में रानी एवं सौरभ, दोनों को चोट आई है।
वहीं संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में 500 रुपये को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। धनवंतरि नगर निवासी आकाश बाल्मीक के छोटे भाई दशरथ बाल्मीक ने नारायण उर्फ अंचल को 500 रुपये दिन थे। रुपये वापस मांगने पर नारायण ने दशरथ से विवाद किया।
आकाश लाल बाबा बस्ती में खड़ा था, नारायण पहुंचा। उसके भाई के विवाद को लेकर कहासुनी करने लगा। तभी वहां पर नमन विहार कालोनी निवासी राजेंद्र बाल्मीक पहुंचा।
नारायण का साथ देते हुए अचानक दशरथ पर चाकू से हमला कर हाथ व कांख में चोट पहुंचाई। वहीं राजेंद्र बाल्मीक ने दूसरे पक्ष पर डंडों से मारपीट का आरोप लगाया। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के शैल्वी अस्पताल में मरीज की मौत, बीमा का पता चला तो कर दी सर्जरी, ढाई लाख का बिल बनाया