• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में पहले नकद भुगतान कर जीता भरोसा, फिर हरा मटर व लहसुन के कारोबार में 14.32 लाख ठगे

लगातार संपर्क करने के बाद भी जब रकम नहीं मिली तो एजाज ने पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरिफ शेख और शरीफ शेख के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी त...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 10:36:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 07:36:13 AM (IST)
जबलपुर में पहले नकद भुगतान कर जीता भरोसा, फिर हरा मटर व लहसुन के कारोबार में 14.32 लाख ठगे

HighLights

  1. उधार माल लेकर बाद में रकम देने से मुकर गए
  2. कुछ समय बाद दोनों ने फोन उठाने बंद कर दिए
  3. विजय नगर थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कृषि उपज मंडी के व्यापारी से पहले नकद खरीदी कर भरोसा जीता और फिर 14 लाख 32 हजार 150 रुपये का हरा मटर व लहसुन उधार लेकर रकम हड़प ली। महाराष्ट्र के मालेगांव निवासी दो लोगों ने माल पहुंचने के बाद भुगतान का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में रकम देने में टालमटोल शुरू कर दी।

धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया

कुछ समय बाद दोनों ने व्यापारी के फोन उठाने भी बंद कर दिए। शिकायत की जांच के बाद विजय नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इनकम टैक्स चौक निवासी मोहम्मद एजाज (57) की कृषि उपज मंडी में राकेश कुमार एजाज भाई नाम से दुकान है।


पहली खरीदी में एजाज को भरोसा हो गया

नवंबर 2025 में मालेगांव निवासी आरिफ शेख और शरीफ शेख करीब एक सप्ताह तक एजाज के संपर्क में रहे। दोनों ने दुकान से हरा मटर और लहसुन खरीदा और उसका भुगतान नकद किया। पहली खरीदी में भुगतान मिलने से एजाज का दोनों पर भरोसा हो गया।

भुगतान की बात कहकर व्यापारी से माल भेजने को कहा

दोनों ने दोबारा बड़ी मात्रा में मटर और लहसुन लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनका ऑनलाइन भुगतान और एटीएम काम नहीं कर रहा है। माल मालेगांव पहुंचने के बाद भुगतान करने की बात कहकर उन्होंने व्यापारी से माल भेजने को कहा।

रकम मांगी तो दोनों अलग-अलग बहाएं

भरोसे में आए एजाज ने 14 लाख 32 हजार 150 रुपये कीमत का मटर और लहसुन ट्रकों में लोड कर मालेगांव भेज दिया। माल पहुंचने के बाद एजाज ने रकम मांगी तो दोनों अलग-अलग बहाने बनाकर भुगतान टालते रहे। लगातार संपर्क करने के बाद भी जब रकम नहीं मिली तो एजाज ने पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरिफ शेख और शरीफ शेख के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- कटनी में पुलिस महकमे के इतिहास में ऐसा घटनाक्रम कि नेहा पच्चीसिया ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा