• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में पुलिस महकमे के इतिहास में ऐसा घटनाक्रम कि नेहा पच्चीसिया ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा

गंभीर आरोपों में घिरीं निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनके कार्यालय पर ही ताला नहीं, बल्कि बाकायदा सील लगा दी...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 10:06:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 07:38:02 AM (IST)
कटनी में पुलिस महकमे के इतिहास में ऐसा घटनाक्रम कि नेहा पच्चीसिया ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा
सीएसपी कार्यालय में लगाई गई सील व निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया। नईदुनिया

HighLights

  1. पुलिस ने पुलिस अधिकारी का दफ्तर ही कर दिया सील
  2. सील कार्यालय अब एसआइटी की जांच के केंद्र में
  3. पूरे मामले में एक सवाल भी उठ रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कटनी में पुलिस महकमे के इतिहास में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान खींच लिया है। छह दिन से सील कार्यालय अब एसआइटी की जांच के केंद्र में है।

रिकाॅर्ड की पड़ताल करने की संभावना थी

बुधवार को आईजी जबलपुर की जांच के लिए एएसपी अंजना तिवारी की अगुवाई में गठित एसआईटी के सील खोलकर दस्तावेजों और रिकाॅर्ड की पड़ताल करने की संभावना थी, लेकिन देर शाम तक टीम नहीं पहुंची। पूरे मामले में एक सवाल भी उठ रहा है।

मामले को एक सप्ताह का समय बीत गया

सीएसपी सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ दर्ज एफआईआर करने के बाद अभी तक उनमें से किसी की भी गिरफ्तारी एसआईटी या कुठला पुलिस नहीं कर पाई है, जबकि मामले को एक सप्ताह का समय बीत गया है।

तीसरे एएसपी को सौंपी गई है जांच

कटनी के बहुचर्चित जमीन सौदे से जुड़े मामले में अभी तक एएसपी स्तर के तीन अधिकारी जांच से जुड़ चुके हैं। कुठला थाना क्षेत्र में रमेश लोधी व उसके बेटे को हत्या के मामले से बचाने करोड़ों की जमीन को सस्ते में अपने करीबी को दिलाने, डिफाल्ट बेल दिलाने में सहयोग करने सहित भ्रष्टाचार के आरोप निलंबित सीएसपी सहित उनके सहयोगी क्षितिज राज व मारूफ अहमद हनफी पर हैं।


शुरुआती जांच कटनी के एएसपी कमल मौर्य को दी गई थी

मामले की गंभीरता को देखते हुए आइजी प्रमोद वर्मा ने जांच जबलपुर स्थानांतरित करते हुए एएसपी अनु बेनीवाल को जांच सौंपी थी। बेनीवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर कुठला थाने में तत्कालीन सीएसपी नेहा पच्चीसिया, उनके करीबी क्षितिज राज बारापात्रे और कांग्रेस नेता मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं बढ़ाईं

विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं बढ़ाई हैं। अब मामले की जांच एएसपी अंजना तिवारी को सौंपी गई है और उनकी निगरानी में आठ सदस्यीय एसआइटी गठित की गई है, जो पूरे मामे की जांच कर रही है।

लेनदेन, नामांतरण रिकार्ड खंगाल रही टीम

मामले की जांच को लेकर गठित की गई एसआइटी एक करोड़ से अधिक की जमीन को महज 18 लाख रूपये में खरीदने, हत्या के आरोपितों को जमानत का लाभ दिलाने सहित रिश्वत मामले की जांच कर रही है। टीम का फोकस इस बात पर है कि कथित जमीन सौदे में किसकी भूमिका क्या रही है।

न्यायालय की अनुमति लेकर आरोपितों से पूछताछ

टीम रकम का लेन-देन, जमीन के नामांतरण रिकाॅर्ड, रजिस्ट्री, भुगतान से जुड़े दस्तावेज, सीसीटीवची फुटेज, इलेक्ट्रानिक रिकार्ड और आरोपों से जुड़े लोगों के बयानों का मिलान कर रही है। इसके लिए टीम ने जेल में बंद हत्या के आरोपितों से न्यायालय की अनुमति लेकर पूछताछ भी की है और उनके बयान दर्ज किए हैं।

पूर्व में दिए गए बयान व साक्ष्यों से किया जा रहा मिलान

उनके बयानों का मिलान पूर्व में दिए गए बयान व साक्ष्यों से किया जा रहा है। इसके साथ ही रमेश लोधी को अपने बंगले में दो दिन रखने से लेकर सरकारी गाड़ी में उसे पंजीयक कार्यालय तक ले जाने के सीसीटीवी फुटेज भी इसमें अहम माने जा रहे हैं।

जमानत के लिए न्यायालय की शरण

निलंबित सीएसपी पच्चीसिया ने अब न्यायालय की शरण ली है। अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला न्यायालय में स्वयं के साथ करीबी क्षितिज को अग्रिम जमानत का आवेदन दिया है। जिसमें मंगलवार को तीन घंटे से अधिक समय तक विशेष न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई के साथ बहस चली, लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी। अब न्यायालय में मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अगस्त का समय दिया है। जिसपर शनिवार को सुनवाई होगी।

जिला जेल पहुंचा आदेश, निर्देश पर कराएं शिफ्ट

हत्या के मामले में जेल में बंद जिन आरोपितों को लाभ दिलाने के साथ जमीन का सौदा किया गया था। उनमें आकाश लोधी, उसका पिता रमेश लोधी व जीजा सतीश पटेल शामिल है। तीनों के अधिवक्ता ने न्यायालय में सुरक्षा को लेकर तीनों को कटनी जिला जेल से स्थानांतरित करते हुए प्रदेश की किसी अन्य जेल में शिफ्ट कराने का आवेदन दिया था। जिसको न्यायालय ने मंजूर करते हुए जेल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। बुधवार को जेल प्रबंधन ने मुख्यालय को पत्र भेजा है और अब जेल मुख्यालय से निर्देश मिलने के साथ ही उनको किसी दूसरी जेल में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- वाहन निर्माणी जबलपुर में टी-72 टैंक ओवरहाल परियोजना का भूमि पूजन करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह