• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री में रक्षाबंधन पर मिली मिठाई में निकले कीड़े-कॉकरोच, भड़के कर्मचारी, यूनियन में छिड़ा घमासान

त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों को खुशी के साथ दी जाने वाली मिठाई में कीड़े और कॉकरोच मिलना इंडस्ट्रियल कैंटीन की खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निगरानी ...और पढ़ें

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 05:52:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 05:52:32 PM (IST)
जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री में रक्षाबंधन पर मिली मिठाई में निकले कीड़े-कॉकरोच, भड़के कर्मचारी, यूनियन में छिड़ा घमासान
कर्मचारियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। सौजन्‍य कर्मी

HighLights

  1. जीसीएफ में श्रमिक संघ और मजदूर संघ की खींचतान सामने आई
  2. कैंटीन स्टाफ मिठाई बटांता है और मामूली राशि कर्मचारियों से ली जाती है
  3. कैंटीन आउटसोर्स कर्मी चला रहे हैं, निगरानी फैक्ट्री के सभी यूनियन करती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) में हर साल रक्षाबंधन के मौके पर दी जाने वाली मिठाई में इस बार कीड़े-कॉकरोच दिखने से श्रमिक संघ व कर्मियों में आक्रोश है। कैंटीन स्टाफ यह मिठाई बटांता है और मामूली राशि कर्मचारियों से ली जाती है। यह कैंटीन फिलहाल आउटसोर्स कर्मी चला रहे हैं और इसकी निगरानी फैक्ट्री के सभी यूनियन करती है। इस बार भी कैंटीन स्टाफ ने मिठाई के रूप में गुलाब जामुन बांटा गया है।

शिकायत ही नहीं आई तो कुछ कहना ठीक नहीं होगा

इस बार मिठाई में कीड़े-काकरोच मिलने का आरोप श्रमिक संघ मिले हाथ ने लगाया है। सत्तारूढ कार्यसमिति में प्रमुख मजदूर संघ हथौड़ा ने इसे निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि जब कोई शिकायत ही नहीं आई तो कुछ कहना ठीक नहीं होगा।


इस मामले काे झूठा आरोप

मजदूर संघ हथौड़ा ने इस मामले काे झूठा आरोप बताते हुए कहा कि यह कार्यसमिति को बदनाम करने की संबंधित यूनियन की चाल हो सकती है। इस मामले में फैक्ट्री में न कोई चर्चा है और न ही कोई ऐसा मामला प्रकाश में आया है।

कैंटीन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल

कर्मचारियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि त्योहार पर वितरित मिठाई भी सवालों के घेरे में आ गई है। इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और भोजन से जुड़े इस गंभीर मामले पर कार्यसमिति की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जवाब या ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए

श्रमिक संघ मिले हाथ ने मांग की है कि मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर मिठाई के नमूनों की खाद्य गुणवत्ता जांच कराई जाए, संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति की जवाबदेही तय की जाए तथा इंडस्ट्रियल कैंटीन में भोजन एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और रखरखाव की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और प्रशासन को इस मामले में स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के गोल्डन ब्रायलर चिकन सेंटर में मरे मुर्गे वाहन से उतारकर बेचने का वीडियो वायरल