
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ट्रेन को आता देख बाइक सवार ने उसे ट्रैक पर ही छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में RKMP-REWA वंदे भारत एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई और करीब दो मिनट विलंबित हुई।
मामले RPF मदन महल आउट पोस्ट ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
रानी कमलापति स्टेशन से चलकर रीवा जाने वाली ट्रेन नंबर 20173 वंदे भारत से एक्सप्रेस जबलपुर की ओर आ रही थी। इटारसी-जबलपुर रेलखंड के किलोमीटर 938/12 पर मोटरसाइकिल से टकरा गई है।
सूचना पर RPF उप निरीक्षक महावीर सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पीडब्ल्यूआई श्रीधाम स्टाफ के साथ मौजूद थे और ट्रैक के पास हीरो स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 20 वाई 4553 पड़ी मिली।
मौके पर मिले गाड़ाघाट ग्राम जटवा निवासी अंकित ने बाइक को अपना बताया। उसने बताया कि वह अपने भाई के साथ राखी पर स्वजन के घर आया था और बंद फाटक के पास बने कच्चे रास्ते से शॉर्टकट लेने के लिए बाइक से ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और बाइक उसकी चपेट में आ गई।
आरपीएफ जबलपुर पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया की बाइक जब्त कर ली है। लापरवाही और यात्रियों की जान को खतरे में डालने के मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 147, 153 और 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में एफसीआई के चावल से लदे ट्रक का ब्रेक फेल, सामने बैठकर आराम कर रहा ड्राइवर पहियों के नीचे आया