_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एक युवक प्यार के नाम पर एक युवती को धोखा दे रहा था। पहले उसने विवाह का वादा कर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद किसी और युवती से विवाह रचाने की तैयारी कर रहा था। यह भनक लगते ही युवती पाटन पुलिस के पास पहुंची। आरोपित आकाश गौड़ का कृत्य बताया। आकाश का 11 मार्च को विवाह होने वाला था। उसके पूर्व शनिवार की रात को आरोपित आकाश पर दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध हुआ। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
आरोपित आकाश के विरुद्ध शिकायत करने वाली 23 वर्षीय युवती लगभग चार वर्ष पूर्व उसके संपर्क में आयी थी। जान-पहचान बढ़ने पर दोनों की फोन पर भी बातचीत होने लगी। फिर एक दिन आकाश ने युवती से प्यार करने और विवाह का प्रस्ताव रखा। युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद आकाश ने उसके साथ मिलना-जुलना बढ़ाया। युवती जब घर पर अकेली होती तो वहां जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर वह जल्द ही विवाह करने का झांसा देता।
17 जनवरी को आकाश को पता चला कि युवती घर पर अकेली तो वह उससे मिलने पहुंचा। उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। तब युवती ने उससे विवाह के लिए पूछा तो गोलमोल जवाब देकर चला गया। उसके बाद युवती से फोन पर बातचीत करना कम कर दिया। कुछ दिन पूर्व युवती ने उससे मिलकर विवाह की बातचीत करने की इच्छा जताई। तब उसने बात करना बंद दिया। युवती को आकाश पर संदेह हुआ। पूछताछ करने पर उसे पता चला कि आकाश की 11 मार्च को शादी है। वह किसी और युवती से विवाह कर रहा है। तब युवती ने स्वजन को आकाश के कृत्य के बारे में बताया। उसके बाद पुलिस से शिकायत की।
यह भी पढ़ें- MP SET परीक्षा में बड़ी लापरवाही, 40 परीक्षार्थियों को बांट दिया गलत प्रश्रपत्र, हल करना शुरू किया तब बदला