जबलपुर में फंदे पर लटका युवक, घर वाले समझे कि मौत हो गई; पुलिस ने दिया सीपीआर से लौटी 'जिंदगी'
सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक अरविंद श्रीवास्तव और कपिल देव मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सचिन को फंदे से नीचे उतारा तो उसका शरीर गर्म था।
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 10:46:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 10:46:16 PM (IST)
HighLights
- पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया
- खमरिया थाना क्षेत्र में की थी जान देने की कोशिश
- फंदे से नीचे उतारा तो उसका शरीर गर्म था
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में फंदे पर लटके युवक की पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर जान बचा ली। तिघरा निवासी राजेश कोरी ने सूचना दी कि उसके भांजे सचिन कोरी (32) ने फंदा लगा लिया है। शायद उसकी मौत हो गई है।
शरीर गर्म होने से पुलिस कर्मी हो गए सतर्क
सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक अरविंद श्रीवास्तव और कपिल देव मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सचिन को फंदे से नीचे उतारा तो उसका शरीर गर्म था।
कुछ ही देर में धड़कन और नब्ज लौट आई
युवक को दोनों ने तत्काल सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही देर में सचिन की धड़कन और नब्ज लौट आई। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में उपचार जारी
डाक्टरों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कर लिया। उसका उपचार जारी है। युवक की हालत में सुधार की उम्मीद से स्वजन को राहत मिली।
सीपीआर ऐसे करें
- सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन तब किया जाता है जब किसी की सांस या धड़कन रुक जाए।
- इमरजेंसी आ जाए तो सुरक्षा जांच करें। सुनिश्चित करें कि स्थान सुरक्षित है।
- व्यक्ति को हिलाकर तेज आवाज में पूछें कि "आप ठीक हैं?" यदि कोई प्रतिक्रिया नहीं है, तो तुरंत मदद बुलाएं।
- मदद बुलाएं। 108 या 112 पर कॉल करें। किसी और को एंबुलेंस के लिए कहें।
- सीपीआर शुरू करें (वयस्क के लिए)। व्यक्ति को सख्त जमीन पर सीधा लिटाएं।
- उसकी छाती के पास घुटनों के बल बैठें।
- एक हाथ की हथेली छाती के बीचों-बीच रखें, दूसरे हाथ को पहले हाथ के ऊपर रखकर उंगलियां लॉक करें।
- कोहनी सीधी रखें, कंधे से जोर लगाएं। 5-6 सेमी गहरा दबाएं।
- 1 मिनट में 100-120 बार। 30 बार छाती दबाएं, फिर 2 बार मुंह से सांस दें।
- यदि सांस देने में हिचक है, तो केवल छाती दबाते रहें।
- एम्बुलेंस आने तक या व्यक्ति के हिलने-सांस लेने तक रुकें।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में सड़क पर Gen-Z की सुरक्षा का मिशन, एक माह तक करेंगे विशेष कार्य