• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में इंस्टाग्राम रील से युवती को ठगी के जाल में फंसाया, डिलीवरी ब्वाय के खाते से रकम निकली

वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। इसमें हेडराइटिंग के काम की जानकारी दी गई थी। युवती ने रील में दिए गए दो मोबाइल नंबरों पर वाट्सएप के जरिए संपर्क कि...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 07:07:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 07:07:30 PM (IST)
जबलपुर में इंस्टाग्राम रील से युवती को ठगी के जाल में फंसाया, डिलीवरी ब्वाय के खाते से रकम निकली
पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. रांझी में साइबर ठगी की दो वारदातें
  2. वर्क फ्रॉम होम के नाम पर धोखाधड़ी
  3. युवती से 50,793 रुपये ऐंठ लिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। साइबर ठग इंस्टाग्राम रील के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। रांझी में दो अलग-अलग वारदातों में युवती को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 50,793 रुपये ठग लिए गए।

एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू

एक डिलीवरी ब्वाय का मोबाइल फोन हैक कर उसके खाते से 74,954 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रील में देखा हेडराइटिंग का काम

रांझी पुलिस के अनुसार, राम नगर वीएफजे निवासी सृष्टि कुलस्ते ने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। इसमें हेडराइटिंग के काम की जानकारी दी गई थी। युवती ने रील में दिए गए दो मोबाइल नंबरों पर वाट्सएप के जरिए संपर्क किया। उसकी बात विनय अग्रवाल और सुशांत अरोरा से हुई।

अलग-अलग बहाने बनाकर उससे रुपये लेते रहे

दोनों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 499 रुपये जमा कराए। इसके बाद किट भेजने के नाम पर 1,599 रुपये मांगे। युवती ने यह राशि भी जमा कर दी। अलग-अलग बहाने बनाकर उससे रुपये लेते रहे। इस तरह कुल 50,793 रुपये ठग लिए। इसके बाद भी रुपयों की मांग जारी रही, तब युवती को ठगी का पता चला। उसने पुलिस से शिकायत की।


मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 74,954 रुपये

साइबर ठगी की दूसरी वारदात रांझी के शारदा नगर निवासी शुभम पटेल के साथ हुई। वह डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। पुलिस के अनुसार, नौ अक्टूबर की रात अचानक उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 74,954 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज

शुभम ने बैंक जाकर जानकारी जुटाई, तो पता चला कि राशि निखिल नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई है। इसके बाद उसने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। वहां से जीरो एफआइआर दर्ज होकर मामला रांझी थाने पहुंचा।

आरोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने नियमित एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस बैंक खातों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में वर्क फ्राॅम होम के नाम पर दो लाख की ठगी, हैदराबाद की कंपनी के एचआर मैनेजर पर FIR