_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। घमापुर के गोपाल होटल के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक का जबरन अपहरण कर उसे कमरे में बंधक बनाने और बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। गोपाल होटल निवासी राजेन्द्र विनोदिया (22) मंगलवार को करियापाथर में अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहा था।
रास्ते में मोहल्ले में रहने वाले अक्षय ने उसे रोका, तभी सरदार वंशकार उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिए। उसका अपहरण कर गोपाल होटल के पास सन्नी रजक के घर ले गया। ऊपर के कमरे में सन्नी, मन्नी रजक, चिन्ना और कृष्णा मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में यात्रियों की बल्ले-बल्ले, जबलपुर होकर पुणे-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
अस्पताल में भर्ती घायल
सभी ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की। आरोपितों ने युवक को बेल्ट और हाथ-मुक्कों से पीटा, फिर घसीटकर ले जाने लगे। इसी दौरान राजेंद्र की मां और परिचित मौके पर पहुंचे। उनकी आहट पाकर आरोपित राजेंद्र को छोड़कर फरार हो गए। घायल को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- सीएसपी नेहा पच्चीसिया केस पर सुनवाई पूरी, FIR निरस्त करने की मांग पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित