_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से जबलपुर होकर पुणे-दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है। यह ट्रेन मदन महल, पिपरिया, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर रुकेगी।
यह भी पढ़ें- रेलवे के नियम में हुआ बदलाव, अब रात 11 बजे के बाद ट्रेन में नहीं कर पाएंगे मोबाइल चार्ज, जानिए वजह
पुणे-दानापुर-हड़सपर के बीच नौ-नौ ट्रिप लगाएगी। ट्रेन क्रमांक 01441 एक नवंबर से 13 नवंबर तक पुणे से शाम 7.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर को साढ़े तीन बजे मदन महल और तीसरे दिन सुबह सात बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 01442 तीन से 15 नवंबर तक दानापुर से सुबह 8.30 बजे चलकर मदन महल रात 10 बजे और अगले दिन शाम को 5.35 बजे हड़पसर स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर में दिखेगा अर्नब चक्रवात का असर, दो दिनों तक होगी बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी