• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, हमलावर फरार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का जल्द खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 08:32:43 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 08:32:43 AM (IST)
जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, हमलावर फरार
त्रिमूति नगर की कृष्णा कालोनी में हत्या के बाद सुराग खोजती पुलिस। सौजन्‍य वीडियो ग्रेव

HighLights

  1. गोहलपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ प्रहार कर उतारा मौत के घाट
  2. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
  3. माढ़ोताल के करमेता निवासी यशवंत राजपूत के रूप में हुई पहचान

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर कृष्णा कालोनी में बुधवार देर शाम एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माढ़ोताल के करमेता निवासी यशवंत राजपूत (30) के रूप में हुई है।

यशवंत राजपूत पेशे से ड्राइवर था

वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। यशवंत राजपूत पेशे से ड्राइवर था। वह बुधवार शाम किसी काम से कृष्णा कालोनी गया था। इसी दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया।

चाकुओं से ताबड़तोड़ पांच से छह वार कर दिए

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो-युवकों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ पांच से छह वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल यशवंत मौके पर ही गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। हमले के बाद आरोपित फरार हो गए।


सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा देखा

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तो पाया कि घटनास्थल सुनसान क्षेत्र में है।

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन आरोपितों के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यशवंत चार से पांच आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि यशवंत के खिलाफ माढ़ोताल थाने में चार से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जल्द खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा

पुलिस उसकी पुरानी रंजिश, आपराधिक गतिविधियों और हाल के विवादों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का जल्द खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में स्कूल से किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, खून बहने से पीड़िता को छोड़कर भागा; आरोपी गिरफ्तार