• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

भाजपा नेता को प्रेमिका का दूसरे से रिश्ता गुजरा नागवार, महिला को पीटा, मोगरी से की प्रेमी की हत्या; 14 साल पुराना रिश्ता बना वजह

महिला ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपित भाजपा नेता देवा के साथ वह करीब 14 साल से संपर्क में थी। हालांकि, पिछले करीब एक साल से महिला ने आरोपित देवा से ...और पढ़ें

By vishal anand chhatiyeEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 06:12:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 06:12:56 PM (IST)
भाजपा नेता को प्रेमिका का दूसरे से रिश्ता गुजरा नागवार, महिला को पीटा, मोगरी से की प्रेमी की हत्या; 14 साल पुराना रिश्ता बना वजह
मृतक हरिराम, घायल भूलीबाई का इलाज चल रहा है।

HighLights

  1. घर में घुसकर महिला से बेरहमी से मारपीट
  2. बचाने आए साथी की भी पीट-पीटकर हत्या
  3. बीजेपी नेता देवा सिंगाड़ समेत 5 पर केस

नईदुनिया न्यूज, झाबुआ। शनिवार देर रात पेटलावद की अटल बस्ती में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजगढ़ क्षेत्र से आए कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव और विरोध करने पर महिला के साथी एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

घायल महिला भूली बाई पति भारत परमार ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 5 लोगों ने उनके घर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की। आगे का दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपित पीछे के रास्ते से घर के अंदर आ गए और अचानक हमला कर दिया।


लकड़ी और मोगरी से महिला पर किए ताबड़तोड़ वार

आरोपितों ने घर में रखी लकड़ी और मोगरी से महिला और बीच-बचाव कर रहे हरिराम पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपित भाजपा नेता देवा पुत्र थावरिया सिंगाड़ के साथ वह करीब 14 साल से संपर्क में थी। हालांकि, पिछले करीब एक साल से महिला ने आरोपित देवा से पूरी तरह दूरी बना ली थी।

कई महीनों से लगातार चल रहा था विवाद

इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कई महीनों से लगातार विवाद चल रहा था, जो शनिवार रात को हिंसक रूप ले लिया। मृतक हरिराम और भूली बाई 31 जुलाई को उज्जैन दर्शन के लिए गए थे और 1 अगस्त की शाम को ही वापस लौटे थे। महिला का देवा से दूर होना और हरिराम का उसका सहयोगी बनना आरोपी को रास नहीं आया।

हरिराम के पुत्र ने बोला, विवाद किया था

मृतक हरिराम के पुत्र ने बताया कि शनिवार रात आरोपित उनके धुलेट स्थित घर पर आए और गाली-गलौज करने के बाद चले गए। इसके बाद रविवार सुबह करीब 5 बजे पेटलावद अस्पताल से फोन आया कि उनके पिता की हालत गंभीर है, जिसके बाद वे वापस पेटलावद पहुंचे।

यह भी पढ़ें- एमपी के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, केंद्र सरकार ने जारी किए 8010 करोड़ रुपये, देश में तीसरा सबसे ज्यादा फंड पाने वाला राज्य

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आरोपितों की दबंगई का आलम यह था कि सुबह होते ही आरोपित दोबारा हरिराम के घर पहुंचे और परिजनों को धमकाया। घायल महिला भूली बाई के बयानों के आधार पर थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि बीएनएस की धारा 103(1), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत मुख्य आरोपित देवा पुत्र थावरिया सिंगाड़ और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।