• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

झाबुआ जिला अस्पताल के शौचालय में मिला लावारिस नवजात का शव, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

झाबुआ जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल में मंगलवार को अस्पताल के एक शौचालय में नवजात का शव लावारिस हालत में मिला। इस घटना के सामने आते ही पूरे अस्पता...और पढ़ें

By vishal anand chhatiyeEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 06:46:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 06:46:36 PM (IST)
झाबुआ जिला अस्पताल के शौचालय में मिला लावारिस नवजात का शव, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
झाबुआ जिला अस्पताल के शौचालय में मिला लावारिस नवजात का शव

HighLights

  1. सिविल अस्पताल के शौचालय में लावारिस नवजात का शव मिला
  2. सफाई कर्मचारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  3. आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल में मंगलवार को अस्पताल के एक शौचालय में नवजात का शव लावारिस हालत में मिला। इस घटना के सामने आते ही पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। यह घटना उस वक्त सामने आई जब अस्पताल का एक सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करने के लिए शौचालय पहुंचा। कर्मचारी ने वहां नवजात को लावारिस हालत में देखा और तुरंत इसकी सूचना अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सूचना मिलते ही अस्पताल का ड्यूटी स्टाफ और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा जांच किए जाने पर पता चला कि नवजात बालक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और नवजात के शव को सुरक्षित रूप से पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया।


सिविल सर्जन डॉ. एम. एल. मालवीय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और फिलहाल शव को पीएम (पोस्टमार्टम) के लिए रखवाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह शव सिविल अस्पताल की डिलीवरी का नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को अपनी जांच में ले लिया है। शुरुआती तफ्तीश के तहत अस्पताल के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स और कॉरिडोर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि शौचालय की तरफ जाने वाली संदिग्ध महिलाओं की पहचान की जा सके। इसके साथ ही, पुलिस द्वारा अस्पताल के डिलीवरी वार्ड के रिकॉर्ड और हाल ही में भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं की सूची की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें- एमपी में अवैध कॉलोनियों की संख्या 8 हजार के पार... नकेल की तैयारी अधूरी, फाइलों में अटका नियमों में संशोधन