• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

झाबुआ में भीषण सड़क हादसा : बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध दंपती की दर्दनाक मौत

जिले के फुटतालाव के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

By vishal anand chhatiyeEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 10:55:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 07:34:22 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
झाबुआ में भीषण सड़क हादसा : बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध दंपती की दर्दनाक मौत
इस बस से हुआ हादसा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. फुटतालाव के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई
  2. दुर्घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया
  3. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। जिले के फुटतालाव के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छंगा बस (रजिस्ट्रेशन नंबर MP 10 P 1284) रतलाम से झाबुआ की ओर जा रही थी। इसी दौरान फुटतालाव के पास बस ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपति दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले दंपती की पहचान कर ली गई है। मृतक नानजी पिता पूना डामोर (उम्र 65 वर्ष) मृतक की पत्नी सुशीला डामोर (उम्र 63 वर्ष)निवासी अगराल घाटी हैं।

MPRDC की लापरवाही और निर्माण में देरी भी जिम्मेदार

स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इस मार्ग पर मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। लंबे समय से चल रहे सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और अधूरे पड़े काम के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

जगह-जगह निर्माण कार्य के कारण बने अवरोध, डायवर्जन के स्पष्ट संकेतों का अभाव और उड़ती धूल के चलते चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। MPRDC द्वारा समय पर काम पूरा न करना और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करना भी इस दुखद दुर्घटना का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू करवाया।

क्षेत्रवासियों ने MPRDC के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- महू के लोधिया कुंड में दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से कुंड में गिरी बहन, बचाने उतरा भाई भी डूबा, दोनों की गई जान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।