झाबुआ में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर 1400 पेटियों में भरी 47 लाख की अवैध शराब जब्त
मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी विभाग ने इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर जलाराम ढाबे के पास बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान विभाग ने माउंट शराब की करीब 1...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 06:12:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 06:12:33 PM (IST)
अवैध शराब और जब्त ट्रक। -नईदुनियाHighLights
- आबकारी की बड़ी कार्रवाई : ट्रक भी किया जब्त
- विभाग ने माउंट शराब की 1400 पेटियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा
- जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 47 लाख रुपये है
नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ : बुधवार की रात करीब 9 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी विभाग ने इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर जलाराम ढाबे के पास बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान विभाग ने माउंट शराब की करीब 1400 पेटियों से भरे एक ट्रक (नंबर MP 09 AM 1571) को पकड़ा। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 47 लाख रुपये और ट्रक की कीमत करीब 40 लाख रुपये है, जिससे कुल जब्ती लगभग 87 लाख रुपये की हो गई है।
तस्करी का रूट और परमिट मामला
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह ट्रक इंदौर से चलकर अलीराजपुर के सेजावाड़ा की तरफ जा रहा था। तलाशी और जांच के दौरान मौके पर धार जिले के बदनावर का एक परमिट भी बरामद हुआ, जिसे जांच में एक्सपायर (अवधि समाप्त) पाया गया है। परमिट अमान्य होने के कारण इस परिवहन को अवैध ठहराया गया है।
आबकारी टीम और आगे की जांच
यह पूरी कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र मानिकपुरी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरी की गई। इस ऑपरेशन को अंजाम देने में अधिकारी अलकेश सोलंकी, विकास वर्मा, सोहन सिंह नायक, विजय चौहान और हीरालाल चौहान की टीम का विशेष योगदान रहा। फिलहाल, आबकारी विभाग इस मामले में आगे की गहन जांच कर रहा है।
सांप को बचाने के प्रयास में यात्री बस खाई में पलटी, बड़ा हादसा टला
करड़ावद। सारंगी-पेटलावद मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पंथबोराली के समीप उज्जैन से पेटलावद आ रही निजी यात्री बस अचानक असंतुलित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ी जनहानि टल गई। एक महिला यात्री को मामूली चोट आई है।
सांप को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ, जब सड़क पर अचानक एक सांप आ गया। इसी दौरान उज्जैन से पेटलावद आ रही यात्री बस के चालक ने सांप को बचाने का प्रयास किया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बस में 15 से अधिक यात्री सवार थे।
सभी यात्री सुरक्षित
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में एक महिला यात्री को मामूली चोट आई, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं। सूचना मिलते ही इंचार्ज थाना प्रभारी जीएस मकवाना और सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला सहित अन्य यात्रियों को शासकीय चिकित्सालय भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी भी चिकित्सालय पहुंचीं और घटना की जानकारी ली।