• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

झाबुआ में हैंडपंप की अर्थी निकाली; मटके फोड़े, पीएचई कार्यालय परिसर में जल संकट को लेकर जताया विरोध

बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत सहित अन्य जल संबंधी समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 13 मई को जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 14 May 2026 02:27:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 02:27:16 PM (IST)
झाबुआ में हैंडपंप की अर्थी निकाली; मटके फोड़े, पीएचई कार्यालय परिसर में जल संकट को लेकर जताया विरोध
कांग्रेस ने पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन किया। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. कांग्रेस ने पेयजल संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया
  2. ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत सहित अन्य जल संबंधी समस्याएं
  3. पीएचई कार्यालय में महिलाओं ने मटके फोड़कर विरोध दर्ज कराया

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। जिलेभर में व्याप्त जल संकट, कथित टंकी घोटाला, नल-जल योजना में भ्रष्टाचार, निर्मित टंकियों में अनियमितताओं तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत सहित अन्य जल संबंधी समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 13 मई को जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

धरना-प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोपाल कॉलोनी से राजगढ़ नाके तक हेडपंप की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। इस दौरान “राम नाम सत्य है, भाजपा सरकार भ्रष्ट है”, “बिजली-पानी दे न सकी वह सरकार निकम्मी है” और “जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है” जैसे नारे लगाए गए। इसके पश्चात कार्यकर्ता पीएचई कार्यालय पहुंचे, जहां महिलाओं ने मटके फोड़कर विरोध दर्ज कराया।


उदासीनता बरती जा रही है

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि झाबुआ आदिवासी बहुल जिला है, जिसकी भौगोलिक स्थिति अन्य जिलों से भिन्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना समुचित कार्ययोजना के नल-जल योजना लागू कर दी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर टंकियां निर्माण के बाद भी सूखी पड़ी हैं और हेडपंप बंद होने के बावजूद पीएचई विभाग द्वारा सुधार कार्य में उदासीनता बरती जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाहाकार मचा हुआ है

विधायक डाक्टर विक्रांत भूरिया ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा है, जबकि सरकार नल-जल योजना के नाम पर ढोल पीट रही है। उन्होंने कहा कि लगभग आठ सौ टंकियों का निर्माण किया गया, लेकिन जलस्रोत के अभाव में वे खाली पड़ी हैं। कई स्थानों पर पाइपलाइन नहीं डाली गई, जबकि कागजों में कार्य पूर्ण दर्शाया गया है। हेडपंपों की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है और आवश्यक संसाधनों का अभाव है। उन्होंने पीएचई विभाग पर ठेकेदारों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

धरना-प्रदर्शन में थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, वाल सिंह मेड़ा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर, उपाध्यक्ष अकमल डामोर, हेमचंद डामोर, श्वेता गंगा मोहनिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल, जितेंद्र सिंह राठौर, रूप सिंह डामोर, कालू सिंह नलवाया, ललिता मुकेश मुनिया, सुरेंद्र ग्रवाल, लोकेंद्र बिलवाल, कैलाश डामोर, खून सिंह गुंडिया, हीरालाल डाबी, नटवर डोडियार, नर्वेश अमलियार, किलू भूरिया, वसीम सैयद, विशाल राठौर, सुनीता अलावा, शीला भूरिया, रजनी चौहान, बबलू कटारा, सायरा बानो, मालू डोडियार एवं दीपू डोडियार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने किया।

इंदौर में जल संकट पर फूटा आक्रोश... विकास नगर में चक्काजाम, लोगों ने मटके फोड़कर जताया विरोध