
नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। काकनवानी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई।
आरोप है कि 19 वर्षीय युवक रिश्ते में मुंह बोली बहन लगने वाली बालिका को घुमाने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर सुनसान खेत की ओर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम छह वर्षीय बालिका अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान 19 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और उसे घुमाने का झांसा देकर अपने साथ घर से दूर सुनसान खेत की ओर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपित बालिका को वापस उसके घर के पास छोड़कर चला गया।
यह भी पढ़ें- इंदौर के गांवों में अब प्राइवेट एजेंसी संभालेगी सफाई व्यवस्था, जीपीएस से जिला पंचायत करेगी निगरानी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- इंदौर में गाय की तलाश में आए बदमाशों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला