
नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। कई निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।
सूची के तहत निरीक्षक आरसी भास्करे को थाना प्रभारी झाबुआ से हटाकर थाना प्रभारी कालीदेवी बनाया गया है, जबकि डीआरपी लाइन झाबुआ में तैनात राजेंद्र कुमार भदौरिया को थाना प्रभारी झाबुआ की कमान सौंपी है।
इसी तरह डीआरपी लाइन से ही रमेशचंद्र चौहान को थाना प्रभारी मेघनगर, तारा मंडलोई को थाना प्रभारी थांदला और श्रीराम मंडलोई को थाना प्रभारी रानापुर पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़ें- धार में महाकाली दर्शन करने निकले श्रद्धालुओं से भरा वाहन हाईवे पर पलटा, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर
इसके अलावा थाना प्रभारी थांदला के रूप में कार्यरत अशोक कनेश को वहां से हटाकर डीआरपी लाइन झाबुआ भेज दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना इकाई में आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।