एमपी के 70 से अधिक मजदूर दादरा एवं नगर हवेली में फंसे, भारी बारिश से बिगड़े हालात, सकुशल वापसी के लिए परिजनों ने लगाई गुहार
मजदूरों के परिजनों में चिंता का माहौल है। परिवारों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मजदूर सुरक्षित घर नहीं लौट पा रहे हैं। सभी अपने परिजनों क...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 06:16:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 06:16:57 PM (IST)
झाबुआ के मजदूरों का नरोली में अटका सफर।HighLights
- बारिश के कारण दादरा नगर हवेली में आफत
- झाबुआ के मजदूरों का नरोली में अटका सफर
- फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने की मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के ग्राम कालापीपल के 70 से अधिक मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में दादरा एवं नगर हवेली के नरोली क्षेत्र में काम करने गए थे। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सभी मजदूर वहीं फंस गए हैं।