• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

झाबुआ में जमीन विवाद को लेकर विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़ अंदर पहुंचे, अधिकारी सहित पुलिसकर्मी घायल

कल्याणपुरा स्थित पूनय माता की डुंगरी पर शनिवार को शासकीय पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष और पथराव की घटना सामने आई थी। इस जमीन पर करीब...और पढ़ें

By vishal anand chhatiyeEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 08:21:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 08:24:11 PM (IST)
झाबुआ में जमीन विवाद को लेकर विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़ अंदर पहुंचे, अधिकारी सहित पुलिसकर्मी घायल
कलेक्ट्रेट गेट पर विधायक कलमेश डोडियार की अधिकारियों से कहासुनी हुई। -नईदुनिया

HighLights

  1. कल्याणपुरा जमीन विवाद को लेकर अधिकारियों से तीखी नोकझोक
  2. कल्याणपुरा में जमीन कब्जे और पथराव से शुरू हुआ विवाद
  3. यहां कथित कब्जे के प्रयास, मारपीट और पत्थरबाजी हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ : कल्याणपुरा स्थित पूनय माता की डुंगरी पर शनिवार को शासकीय पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष और पथराव की घटना सामने आई थी। इस जमीन पर करीब 302 ग्रामीणों को मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना के तहत वर्ष 2022/23 में पट्टे जारी किए गए थे। जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हैं।

गणेशोत्सव के दौरान मूर्ति स्थापना और दस दिन के धार्मिक आयोजन के बाद यहां कथित कब्जे के प्रयास, मारपीट और पत्थरबाजी हुई, जिससे गांव में भारी तनाव फैल गया था। इसके बाद प्रभावित पट्टाधारकों ने डीजीपी भोपाल, आईजी इंदौर, एसपी और कलेक्टर झाबुआ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की थी। यहां दो घंटे के एडीएम को ज्ञापन सौंपा।


प्रदर्शनकारी आंबेडकर गार्डन पर एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे

बुधवार को इसी मामले को लेकर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, विलेश खराड़ी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों और संगठनों ने झाबुआ में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आंबेडकर गार्डन पर एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।

सुरक्षा बैरिकेड्स को धक्के मारकर हटा दिया

इस दौरान स्थिति तब गरमा गई जब विधायक और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखे सुरक्षा बैरिकेड्स को धक्के मारकर हटा दिया। इस धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के बीच एसडीओपी कमलेश शर्मा के हाथ व पैर में चोट लग गई। इसके अलावा एक अन्य अधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। इस दौरान कलेक्टर के गेट अंदर से बंद कर दिए थे। जिससे कर्मचारियों को बाहर निकलने में परेशानी हुई।

कलेक्टर की गैरमौजूदगी पर एसडीएम से तीखी नोकझोक

कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट के मुख्यालय पर मौजूद न होने पर विधायक कमलेश्वर डोडियार की एसडीएम महेश मंडलोई से तीखी बहस हुई। विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कलेक्टर के ठिकाने नहीं हैं। जनसुनवाई मंगलवार को रहती है, बुधवार को भ्रमण का शेड्यूल है। मैं विधायक हूं, भाई मेरे पावर बनती है, तुम क्या करते हो चेक करने की।

जवाब में एसडीएम ने कहा कि बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण होता है, कलेक्टर अभी फील्ड में हैं तो विधायक ने आदेश की कॉपी मांग ली। अंत में उग्र प्रदर्शन के बाद विधायक ने एडीएम सीएस सोलंकी को ज्ञापन सौंपा और इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। उधर, आंदोलनकारियों का कहना है कि हमें परिसर में अधिकारियों से मिलने जाने के पहले रोक दिया। बैरिकेड्स लगा दिए। धूप में ही हमें बैठे रहे। जब कलेक्टर या एसपी नहीं आए तो हम बैरिकेड्स को हटाकर आगे पहुंचे। यदि बड़े अधिकारी आ जाते तो हम बैरिकेड्स हटाकर नहीं जाते।

यह भी पढ़ें- एमपी में इंदौर-महू रोड पर छात्रों ने लगाया जाम: बस किराया बढ़ोतरी और छात्राओं से अभद्रता का आरोप