झाबुआ में कलेक्टर से शिकायत करने 10 किमी पैदल निकले विद्यार्थी, छात्रा को आए चक्कर, प्रिंसिपल बोले- बच्चों को भड़का रहे
झाबुआ के पेटलावद में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं शनिवार सुबह करीब आठ बजे प्रिंसिपल की शिकायत करने झाबुआ के लिए पैदल निकल पड़े। कुछ दूर चलने के बाद रास्ते में एक छात्रा को चक्कर आ गए। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 01:14:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 01:55:12 PM (IST)
शिकायत करने पैदल निकले बच्चे। -वीडियो ग्रैबHighLights
- प्रिंसिपल की शिकायत करने झाबुआ के लिए पैदल निकल पड़े
- कुछ दूर चलने के बाद रास्ते में एक छात्रा को चक्कर आ गए
- विद्यार्थी कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े रहे
नईदुनिया झाबुआ : झाबुआ के पेटलावद में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं शनिवार सुबह करीब आठ बजे प्रिंसिपल की शिकायत करने झाबुआ के लिए पैदल निकल पड़े। कुछ दूर चलने के बाद रास्ते में एक छात्रा को चक्कर आ गए। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
बच्चों के साथ आदिवासी समाज संगठन के प्रेम सिंह भूरिया और धर्मेंद्र डामोर भी है। स्कूल स्टाफ और एसडीएम रितिका पाटीदार, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे समेत अधिकारियों ने बच्चों को रोकने की कोशिश की, पर छात्र कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े रहे। बच्चों को रोकने के लिए पुलिसबल भी तैनात रहा।
स्टाफ की साजिश
प्रिंसिपल प्रकाश कुमार ठाकुर ने इसे सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने दावा किया कि गबन के मामले पकड़े हैं, जिससे आटे का बिल 300 किलो से 100 किलो कर दिया गया। एक पालक ने बताया कि स्थिति वैसी नहीं है जैसी बताई जा रही है।
बीईओ और बाबू भ्रष्टाचार के केस में ट्राइबल विभाग में अटैच
झाबुआ: प्रभारी कलेक्टर जितेन्द्र सिंह चौहान ने खंड शिक्षा अधिकारी जयनारायण बैरागी और सहायक ग्रेड-3 पवनसिंह बिलवाल को जनजातीय कार्य विभाग में संबद्ध किया। लोकायुक्त इंदौर में 22 अक्टूबर को दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ है।
प्रभारी कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
झाबुआ: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी कलेक्टर जितेन्द्र सिंह चौहान ने ईवीएम वेयरहाउस के ताले का निरीक्षण किया। इस दौरान एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय मंडलोई, नोडल अधिकारी वैशाली सिसोदिया और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जोश पहल पर वर्चुअल बैठक
झाबुआ: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुरू की गई जोश (जाइंट स्क्वाड फार हेल्थ) पहल के क्रियान्वयन को लेकर वर्चुअल बैठक हुई। अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम ने की। यह पहल स्वास्थ्य, युवा कार्यक्रम और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से अक्टूबर 2026 में शुरू हुई है। झाबुआ से जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जितिन भार्गव शामिल हुए।