• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी के अनुज शिवात्री बने एमपी के पहले ग्रैंडमास्टर, फिलीपींस में जीती आसियान प्लस चैंपियनशिप

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के मोरिस जेम्स को पराजित करके ही ग्रैंडमास्टर का खिताब भी प्राप्त कर लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत अनुज के लिए निराशाजनक रही थी।

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 09:35:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 09:35:10 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कटनी के अनुज शिवात्री बने एमपी के पहले ग्रैंडमास्टर, फिलीपींस में जीती आसियान प्लस चैंपियनशिप
ऑस्ट्रेलिया के मोरिस जेम्स को पराजित करके ही ग्रैंडमास्टर का खिताब भी प्राप्त कर लिया। नईदुनिया

HighLights

  1. अनुज शिवात्री ने ग्रैंडमास्टर बनने का सपना किया साकार
  2. जबलपुर के वरिष्ठ कोच राजेश बहादुर ने तराशा
  3. दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । इस दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला। कटनी के बेटे अनुज शिवात्री ने फिलीपींस में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल कर लिया। अनुज शिवात्री ने वही कर दिखाया, जिसका लंबे समय से इंतजार था।

हार से शुरू हुआ सफर, जीत पर खत्म

अनुज फिलीपींस के ओजामिज सिटी में आयोजित चैंपियनशिप में हिस्सेदारी कर रहे थे, जहां 9 राउंड के मैचों में उन्होंने 7 अंकों के साथ विजेता का खिताब जीता।

हार के बाद जबरदस्त वापसी

पहले ही राउंड में उन्हें घरेलू खिलाड़ी अर्का कार्लो से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की। बाकी के 8 मैचों में उन्होंने 7 अंक हासिल किए, जिसमें 6 जीत शामिल थीं।

वे वियतनाम के ग्रैंडमास्टर गुयेन डक होआ से आधा अंक आगे रहे, जिन्हें 6.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला। इस चैंपियनशिप की खासियत यह थी कि इसके विजेता को फिडे द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष प्रारूप के तहत सीधे जीएम टाइटल दिया जाना था।


तीन नॉर्म और 2500 ईलो रेटिंग की जरूरत होती है

सामान्य तौर पर जीएम बनने के लिए 27 खेलों में तीन नॉर्म और 2500 ईलो रेटिंग की जरूरत होती है, लेकिन इस टूर्नामेंट में कम से कम 4 जीएम और 6 आइएम के हर राउंड में खेलने की शर्त पूरी होने पर विजेता को सीधा खिताब मिलना था। अनुज की परफॉर्मेंस रेटिंग 2586 रही और उन्हें करीब 15 रेटिंग पॉइंट का फायदा भी हुआ।

38 साल बाद पूरा हुआ शतक

भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद 1988 में बने थे। उनके बाद भारत को 100वें ग्रैंडमास्टर तक पहुंचने में 38 साल लग गए। इससे पहले एस. अश्वथ 98वें और वी.एस. रथनवेल 99वें ग्रैंडमास्टर बने थे। अनुज ने आकर इस शतक को पूरा कर दिया।ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नरंग ने भी अनुज को बधाई दी और कहा कि यह भारतीय शतरंज के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर है। अब देश का लक्ष्य 200 ग्रैंडमास्टर तक पहुंचने का है।

जबलपुर में मिली कोचिंग

अनुज शिवात्री ने अपने शुरुआती दौर में जबलपुर में भी कोचिंग ली। वे यहां वरिष्ठ कोच राजेश बहादुर से कोचिंग लेते थे। इन्हीं के मार्गदर्शन में वे 2019-2020 में इंटरनेशनल मास्टर बने थे और तब वे मध्यप्रदेश के सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर बने थे।उनके शुरुआती कोच वीरेंद्र तिवारी थे, जिन्होंने उन्हें पहली चालें सिखाईं। इसके बाद निखिलेश जैन और यशपाल अरोरा जैसे कोचों ने उन्हें तराशा है।

यह भी पढ़ें- सर्द सीजन में पहली बार 13.4 डिग्री पर पारा, जबलपुर समेत आसपास के जिलों में अब जोर पकड़ेगी ठंड

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।