• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी जिले के बंजारी में पलटी बस, एक छात्रा की मौत; आठ यात्री गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, उन्होंने आरोप लगाया कि अनफिट बसों को सड़क पर दौड़ाया जा रहा है।

By Mukesh TiwariEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 12:08:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 12:23:14 PM (IST)
कटनी जिले के बंजारी में पलटी बस, एक छात्रा की मौत; आठ यात्री गंभीर रूप से घायल
कटनी जिले में पलटी बस।

HighLights

  1. गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है
  2. शिवानी लोधी उम्र 16 साल निवासी पिपरा की मौत हो गई
  3. वह कक्षा 11वीं उत्कृष्ट विद्यालय विजयराघवगढ़ की छात्रा थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। विजयरवगढ़ थाना अंतर्गत बंजारी में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई दुर्घटना में बस में सवार एक छात्रा की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई यात्रियों को चोट आई है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने विजरावगढ़ अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर दिया है। अधिकारी उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं जानकारी के अनुसार बंजारी होते हुए विजयराघवगढ़ की और आ रही एक यात्री बस अचानक से बंजारी के पास अनियंत्रित हो गई और पलट गई। घटना के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।


आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने घायलों को निकालते हुए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर शिवानी लोधी पिता संतोष पटेल उम्र लगभग 16 साल निवासी पिपरा की मौत हो गई। वह कक्षा ग्यारहवीं उत्कृष्ट विद्यालय विजयराघवगढ़ की छात्रा थी। वही घटना में आठ लोग गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिए गए हैं।

naidunia_image

लगभग 20 लोगों का इलाज विजयराघवगढ़ के सिविल अस्पताल में चल रहा है। आक्रोशित स्वजनों ने विजयराघवगढ़ कटनी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि अनफिट बसों को सड़क पर दौड़ाया जा रहा है और आरटीओ को सस्पेंड करने सहित मृतक छात्रा के स्वजनों को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए।

यह भी पढ़ें- कटनी के मटवारा में युवक के कपड़े फाड़े, बचाने आई मां को भी पीटा, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज