
नईदुनिया प्रतिनिधि कटनी। ट्रांसपोर्टर को ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माण के लिए बैंक में लगने वाली एनओसी देने के नाम पर नगर निगम के बाबू ने रिश्वत की मांग की।
पीड़ित ने लोकायुक्त जबलपुर से शिकायत की थी और शुक्रवार को 20 हजार की राशि लेते हुए लोकायुक्त टीम ने लिपिक को रंगे हाथ पकड़ा है और कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर अशोक कनकने का ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी में प्लाट नबर 137 का आवंटन है। जिसमें निर्माण करने के लिए उन्होंने बैंक में लोन के लिए अर्जी दी थी।
बैंक ने उनसे नगर निगम की एनओसी मांगी, जिसको लेकर वह संपदा शाखा में लिपिक आलोक गर्ग के पास पहुंचे थे। आलोक करने एनओसी देने के बदले में 25 हजार रिश्वत की मांग की।
पीड़ित ने मामले की शिकायत लोकायुक्त जबलपुर को की थी। एसपी ने सत्यापन कराते हुए शुक्रवार को टीम को रवाना किया। जैसे ही ट्रांसपोर्टर ने आवेदन के साथ लिपिक गर्ग को 20 हजार रुपये की राशि दी।
वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी और अशोक गर्ग को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को टीम सिविल लाइन रेस्ट हाउस लेकर गई है, जहां पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दशहरे के बाद बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर; भीड़ में जाने से बचें