• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप में CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, कटनी मामले में CM मोहन यादव का कड़ा एक्शन

मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस की टीम ने सीएसपी कार्यालय पहुंचकर उनके कार्यालय और स्टाफ कक्ष को सील कर दिया। माना जा रहा है कि मामले मे...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 01:26:44 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 01:31:22 PM (IST)
करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप में CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, कटनी मामले में CM मोहन यादव का कड़ा एक्शन
करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप में CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड

HighLights

  1. CSP नेहा पच्चीसिया को सस्पेंड कर दिया गया है
  2. मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निलंबित करने के दिए निर्देश
  3. सीएसपी कार्यालय को पुलिस ने किया सील

नईदुनिया प्रतिनिधि कटनी। जमीन की खरीदी में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र को लेकर कुठला थाना में सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज होने के बाद सीएसपी के कार्यालय को भी सील कर दिया गया है। वहीं मामले को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने संज्ञान में लेते हुए मुख्य सचिव को सीएसपी को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने को कहा है।

पुलिस ने सीएसपी कार्यालय को किया सील

मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस की टीम ने सीएसपी कार्यालय पहुंचकर उनके कार्यालय और स्टाफ कक्ष को सील कर दिया। माना जा रहा है कि मामले में कार्यालय में भी प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं और उनकी भी जांच हो सकती है।


मामले में रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह, एसआई सौरभ सोनी, सीएसपी के रीडर, गनमैन, चालक को सस्पेंड किए जाने की बात भी सामने आई लेकिन अभी इसको लेकर अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से बयान नहीं दिए हैं।

यह भी पढ़ें- कटनी CSP पर बड़ा एक्शन... हत्या के आरोपी को बचाने और 1 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोप में FIR दर्ज

मामले में रात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और सीएसपी और अन्य आरोपित भी फिलहाल भूमिगत हो गए हैं। सीएसपी के बंगले में सिर्फ स्टाफ मौजूद है। सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर करोड़ों की जमीन को महज 18 लाख में खरीदने और कुठला थाना क्षेत्र के एक हत्या के मामले में अपराधिक षड्यंत्र रचने सहित अन्य आरोप की जांच के बाद गुरुवार को कुठला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उनके साथ मारूफ अहमद और क्षितिज राज पर भी मामला दर्ज हुआ है। जिसके बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।