• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, बिलासपुर से बीना रेलमार्ग पर कई ट्रेनें थमीं

हादसा न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) और मुख्य रेलवे स्टेशन के बीच बाबाघाट के पास हुआ। इस घटना से रेल यातायात प्रभावित हो गई और इस रूट से गुजरने वाली ट्रेने...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 12:37:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 02:15:37 PM (IST)
कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, बिलासपुर से बीना रेलमार्ग पर कई ट्रेनें थमीं
पटरी से उतर गए मालगाड़ी के डिब्बे।

HighLights

  1. बिलासपुर से एक मालगाड़ी कोयला लोड करके बड़ोदरा जा रही थी
  2. धमाके के साथ मालगाड़ी के एक के बाद एक पांच डिब्बे पटरी से उतर गए
  3. मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। बिलासपुर से कोयला लेकर बड़ोदरा जा रही एक मालगाड़ी बिलासपुर बीना मार्ग पर कटनी मुड़वारा स्टेशन से पहले बेपटरी हो गई। जिससे रूट का रेल आवागमन प्रभावित हुआ है। ट्रैक को सुधारने और पटरी से उतरे डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का कार्य जारी है। मौके पर डीआरएम सहित वरिष्ठ अधिकारी और कई स्थानों की राहत टीम मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर से एक मालगाड़ी कोयला लोड करके बड़ोदरा जा रही थी। लगभग 11 बजे जैसे ही वह एनकेजे से कटनी मुड़वारा की ओर बढी बाबा घाट के पास बने केबिन के पास अचानक से धमाके के साथ मालगाड़ी के एक के बाद एक पांच डिब्बे पटरी से उतर गए और कोयला ट्रैक पर बिखर गया।


naidunia_image

जबलपुर और सतना से रेलवे की टीमें बुलाई गईं

किसी तरह से लोको पायलट ने गाड़ी रोकी और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी। मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई और एनकेजे, कटनी सहित जबलपुर और सतना से टीम में मौके पर बुलाई गई है। वहीं जबलपुर डीआरएम कमल तलरेजा सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

naidunia_image

डिब्बों को काटकर अलग करते हुए पटरी पर बिखरे कोयले को अलग करने का कार्य किया जा रहा है। वही डिब्बों में भरे कोयले को भी मजदूर और मशीनों की मदद से खाली कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द रेलवे ट्रैक का सुधार करते हुए यातायात को बहाल किया जा सके।

naidunia_image

बिलासपुर बीना रेलखंड के बंद होने से मुड़वारा से बिलासपुर शहडोल की ओर जाने वाली यात्री ट्रेन और मालगाड़ी प्रभावित हैं। जिनको अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है।

यह भी पढ़ें : MP के खंडवा जिले में 90 साल की बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर चार बदमाशों ने किया गैंगरेप, खून से सन गई खटिया