• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

'51% से कम वोट मिले तो दे दूंगा इस्तीफा...', विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक का बड़ा दांव, वीडियो हुआ वायरल

यह पहली बार नहीं है कि जब संजय पाठक ने जनादेश कराने की घोषणा की है। इससे पहले भी वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने चुनाव की तर्ज पर जनादेश ...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 05 Apr 2026 08:55:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Apr 2026 08:55:08 PM (IST)
'51% से कम वोट मिले तो दे दूंगा इस्तीफा...', विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक का बड़ा दांव, वीडियो हुआ वायरल
विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक का बड़ा दांव।

HighLights

  1. विजयराघवगढ़ में फिर सजेगी 'जनता की अदालत'
  2. विधायक संजय पाठक ने कैमोर में की बड़ी घोषणा
  3. 51 फीसदी से कम मिले वोट तो देंगे अपना इस्तीफा

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। प्रदेश के चर्चित विधायकों में शामिल विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक विवादों और अन्य कार्यों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। अब एक बार उनका एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर मध्यावधि चुनाव की तर्ज पर फिर से जनादेश कराने की घोषणा की है। घोषणा के साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जनता यदि जनादेश में 51 फीसदी से कम वोट देती है तो उसी दिन वे इस्तीफा देकर घर बैठ जाएंगे।

मई-जून में संभव है 'चुनाव' जैसा परीक्षण

यह पहली बार नहीं है कि जब संजय पाठक ने जनादेश कराने की घोषणा की है। इससे पहले भी वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने चुनाव की तर्ज पर जनादेश कराया था और कहा था कि यदि 51 प्रतिशत से कम वोट मिलेंगे तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उस दौरान जनादेश में उनको 51 फीसदी से अधिक वोट मिले थे। अब उनका ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और मई व जून माह में संभवतः वे फिर से चुनाव की तर्ज पर जनादेश कराएंगे।


यह भी पढ़ें- इंदौर में सिर्फ दिन की नहीं, रात का बढ़ते तापमान से बढ़ रहा डबल हीट का खतरा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

मंच से किया ऐलान, वीडियो वायरल

उन्होंने इस तरह की घोषणा विधानसभा क्षेत्र के कैमोर में हनुमान प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच से की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक पाठक हमेशा किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। आदिवासियों की जमीन के घोटाले, सहारा की जमीनों की खरीदी, खनन मामले में 443 करोड़ का जुर्माना के साथ न्यायाधीश से फोन पर चर्चा को लेकर पिछले कई दिनों से वे चर्चा में हैं।