• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

MP में कटनी के स्पा सेंटरों में दबिश, दूसरे राज्‍यों से आए अनैतिक कार्य में जुटे युवक-युवतियां

कार्रवाई के बाद अब पुलिस पकड़ी गई नाबालिगों के स्वजनों से संपर्क करने के साथ ही उनके बयान के आधार पर देह व्यापार कराने और तस्करी करने वाली मुख्य कड़ी ...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 06:30:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 06:30:12 PM (IST)
MP में कटनी के स्पा सेंटरों में दबिश, दूसरे राज्‍यों से आए अनैतिक कार्य में जुटे युवक-युवतियां
कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई महिलाएं। फाइल फोटो

HighLights

  1. दूसरे राज्यों की किशोरियों को लाकर कराते थे देह व्यापार
  2. पूछताछ और जांच के बाद महिला थानों में प्रकरण दर्ज
  3. टीम गठित कर बरगवां के दो स्पा सेंटरों में दबिश दी थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। शहर में संचालित स्पा सेंटरों में एक बार फिर से अनैतिक कार्य सामने आए हैं। दो स्पा सेंटरों में दबिश में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे और मौके से अनैतिक सामग्री भी जब्त की गई थी।

पूछताछ और जांच के बाद महिला थानों में प्रकरण दर्ज

देर रात तक चली पूछताछ और जांच के बाद महिला थाना में दो अलग-अलग प्रकरण अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। मौके से जो महिलाएं पकड़ी गई थीं, उनमें से कुछ 18 वर्ष से कम उम्र की थीं और दूसरे राज्यों से कटनी लाकर स्पा के आड़ में उनसे अनैतिक कार्य कराए जा रहे थे।


बरगवां के दो स्पा सेंटरों में दबिश दी थी

शहर में संचालित स्पा सेंटरों में देह व्यापार कराने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं, जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को उपपुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक व महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के साथ टीम गठित कर बरगवां के दो स्पा सेंटरों में दबिश दी थी।

10 युवतियां और सात युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले

पुलिस की टीमों ने एक साथ दो स्पा सेंटरों, नेचुरल थाई स्पा सेंटर और आवा स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की थी। जिसमें से दोनों स्पा सेंटरों में पुलिस को 10 युवतियां और सात युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। नेचुरल थाई स्पा सेंटर से पांच युवक व पांच युवतियां व आवा स्पा सेंटर से एक युवक, पांच युवतियां व एक कर्मचारी मिला था।

उत्तर-पूर्वी राज्यों, हरियाणा, बंगाल, आगरा और मुंबई जैसे शहरों की महिलाएं

अभिरक्षा में लेकर महिला थाना सभी को रात को लाया गया था और महिला अधिकारियों ने पूछताछ की। जिसमें सामने आया कि स्पा में काम कराने के बहाने देह व्यापार कराने लाई गई महिलाएं उत्तर-पूर्वी राज्यों, हरियाणा, बंगाल, आगरा और मुंबई जैसे शहरों की थीं। उसमें से कुछ की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई।

पहले भेजे गए थे डमी ग्राहक

पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों में योजना बनाकर दबिश दी थी, ताकि संचालकों को किसी भी प्रकार की शंका न हो। इसको लेकर दोनों सेंटरों में पुलिस ने डमी ग्राहकों को भेजा था और उनके दिए गए नोट को चिन्हित करके उनको दिया गया था।

इशारा मिलते ही पुलिस ने दोनों सेंटरों में एक साथ दबिश दी

अंदर से डमी ग्राहकों का इशारा मिलते ही पुलिस ने दोनों सेंटरों में एक साथ दबिश दी थी। जिसमें दोनों स्थानों पर 17 लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। वहीं मौके से शराब की बोतलें, अनैतिक सामग्री पुलिस ने जब्त की थी। साथ ही डमी ग्राहकों के माध्यम से चिन्हित कर दिए गए चार हजार 500 रुपये नकद भी मौके से जब्त हुए थे।

पुलिस ने दस पर किया मामला दर्ज

पुलिस ने रात को पूरे प्रकरण में बयान दर्ज करने और पूछताछ के साथ मौके पर मिली सामग्री आदि के आधार पर दो प्रकरण दर्ज किए हैं। नेचुरल थाई स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस सात लाेगों पर मामला दर्ज किया है। जिसमें कविता सिंह, निवासी उमरिया, सबा शेख, निवासी मुंबई (महाराष्ट्र), अंकित पंथी, निवासी रंगनाथ नगर कटनी, अमरजीत ताम्रकार, निवासी बरही, विधान राय, निवासी माधवनगर, आनंद रजक, निवासी जालपा वार्ड और अनंत राम वंशकार, निवासी स्लीमनाबाद शामिल हैं।

अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई

आवा स्पा सेंटर में की गई कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने रामदयाल विश्वकर्मा, निवासी पन्ना, मुकेश यादव, निवासी रीठी और समृत लाल मीणा के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

तस्करी करने वालों पर नजर

स्पा की आड़ में देह व्यापार कराने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही अब पुलिस महिलाओं व नबालिगों को दूसरे राज्यों से कटनी लेकर आने वाले मुख्य व्यक्तियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस पता लगा रही किइस कार्य में किस प्रकार संलग्न हुईं

पुलिस अभिरक्षा में ली गई बालिकाओं के कथन लेकर यह पता लगाने में जुट गई है कि उनसे किसके द्वारा संपर्क किया गया और वे इस कार्य में किस प्रकार संलग्न हुईं। कड़ी की जांच कर तस्करी व देह व्यापार में लिप्त व्यक्तियों तक पहुंचने का प्रयास पुलिस कर रही है तो वहीं बाहरी राज्यों से आई महिलाओं की भर्ती और उनको किस तरह से लाया गया, इसका पता भी लगाया जा रहा है।

लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर दो स्पा सेंटरों पर टीम ने दबिश थी। जहां से आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां मिले थे और अनैतिक सामग्री भी जब्त की गई थी। दूसरे राज्यों से 18 साल से कम उम्र तक की बालिकाओं को इसमें काम कराया जा रहा था। दोनों सेंटरों के 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़ें- जबलपुर में प्रेम विवाह के बाद बहनोई को बातचीत के लिए बुलाया, फिर चाकू से किए कई वार