
नई दुनिया प्रतिनिधि कटनी। शहर में अपराधियों के हौंसले बढ़ रहे हैं। मंदिर से कुलदेवी के दर्शन कर दुकान जा रहे डेयरी व्यापारी पर हमला एक आदतन अपराधी ने घात लगाकर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला किया और सोने की चैन छीनकर भाग गया।
घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। घटना से क्षेत्र दहशत का माहौल है।
डेयरी संचालक किशोर तोमर, 57 साल की सुक्खन चौक में दुकान है। सोमवार की रात जालपा मंदिर रोड में स्थित उनकी कुलदेवी काली के मंदिर में किशोर दर्शन करने गए थे और वापस दोपहिया वाहन से लौट रहे थे।
मार्ग पर पहले से हर्ष द्विवेदी उर्फ लल्ला पंडित घात लगाकर बैठा था, जैसे किशोर मोड़ पर पहुंचे उसने पत्थर से उनके सिर पर हमला कर दिया। जिसमें वह गिर गए और उसके उसने उनपर लगभग 15 बार पत्थर से हमला किया और सोने की चैन छीनकर भाग निकला।
घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अपराधी हमला करता नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में भंडारे में बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर बवाल, लाठी-डंडों और चाकू से हमला; आठ लोग घायल