• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katni News: ग्राम जुजावल में खुदाई के दौरान निकली हनुमान प्रतिमा, मंदिर में की जाएगी स्थापना

बहोरीबंद विकासखंड के समीप जुजावल ग्राम पंचायत में खुदाई के दौरान भगवान हनुमान की प्रतिमा निकली है, जिसे अब मंदिर में स्‍थापित किया जाएगा।

By Satish Kumar PandeyEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 21 Apr 2024 10:26:36 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Apr 2024 10:32:37 AM (IST)
Katni News: ग्राम जुजावल में खुदाई के दौरान निकली हनुमान प्रतिमा, मंदिर में की जाएगी स्थापना
हनुमान प्रतिमा निकलने के बाद जयकारे लगाते नागरिक

HighLights

  1. खुदाई के दौरान निकली हनुमान प्रतिमा
  2. ग्रामीण का दावा- स्वप्न में आए थे भगवान हनुमान
  3. मंदिर में स्थापित की जाएगी हनुमान प्रतिमा

Katni News नईदुनिया प्रतिनिधि, बहोरीबंद। बहोरीबंद विकासखंड के समीप जुजावल ग्राम पंचायत की जमीन में शनिवार को 20 फीट खुदाई करने पर हनुमानजी प्रतिमा निकली है। इस अजीबोगरीब घटना को जुजावल के नागरिक भगवान का चमत्कार ही मान रहे है। वहीं नागरिक कह रहे कि आज भी भक्ति में शक्ति है। आज भी ऐसे भक्त हैं, जिन्हें भगवान की अटल भक्ति प्राप्त होती है।

ऐसा ही ग्राम पंचायत जुजावल निवासी राजकुमार हल्दकार को महीनों से हनुमानजी स्वप्न में आते थे। उन्होंने बताया कि हनुमान जी स्वयं स्वप्न में आकर कहते थे कि जुजावल में एक स्थान पर मेरी प्रतिमा गड़ी हुई है। यह जानकारी राजकुमार ने ग्रामवासियों सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को बताई। तब सभी ने मिलकर स्वप्न में बताए गए स्थान पर शनिवार को सुबह से खुदाई कराई गई।


स्‍थापित की जाएगी हनुमान प्रतिमा

शनिवार की सुबह के लगभग 10 बजकर 20 मिनट में लगभग 20 फीट खोदने के बाद हनुमान जी की प्रतिमा दिखाई दी। जिसे देखकर लोगों ने जोर जोर से जयकारा लगाना शुरू कर दिया। प्रतिमा दिखने के बाद ही वहां माहौल एकदम अलग दिखने लगा था। ग्रामवासी हनुमान की जयकारों लगाना शुरू हो गए।

प्रतिमा निकलने के बाद नागरिकों ने नारियल प्रसाद चढ़ाना शुरू कर दिया। ग्रामवासियों सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना वेद मंत्रों द्वारा मंदिर में की जाएगी।

जन्मोत्सव से पहले चमत्कार

ग्रामीणों अनुसार हनुमान जन्‍मोत्‍सव 23 अप्रैल को है। जन्मोत्सव से पहले इस तरह घटना घटित होना एक तरह का चमत्कार ही है। भक्त की भक्ति अगर सच्ची होती है ताे भगवान स्वयं दर्शन देने प्रकट होते हैं।