• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • कटनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महानदी के पुल से अब नहीं निकलेंगे चार पहिया वाहन

बरही से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित अमरकंटक-खजुराहो मार्ग पर बनाए गए महानदी के पुल से शनिवार रात लगभग 9 बजे से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके लिए बाण सागर परियोजना के कर्मचारियों अधिकारियों के निर्देश पर पुल के दोनों और स्थाई बेरीकेटस लगा दिए हैं।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 27 Sep 2014 11:37:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Sep 2014 11:37:43 PM (IST)
महानदी के पुल से अब नहीं निकलेंगे चार पहिया वाहन

कटनी। बरही से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित अमरकंटक-खजुराहो मार्ग पर बनाए गए महानदी के पुल से शनिवार रात लगभग 9 बजे से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके लिए बाण सागर परियोजना के कर्मचारियों अधिकारियों के निर्देश पर पुल के दोनों और स्थाई बेरीकेटस लगा दिए हैं। इस संबंध में बरही थाना प्रभारी को पत्र भी जारी किया गया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि पुल से सिर्फ दो पहिया वाहन और पैदल जाने वाले लोग ही आ-जा सकेंगे।

रात 9 बजे से प्रभावी

इस संबंध में जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा अधीक्षण यंत्री एनपी द्विवेदी ने थाना प्रभारी को पत्र जारी किया है। जिसमें विशेषज्ञ सर्वे के बाद कहा गया है कि छोटी महानदी पुल से किसी प्रकार के चार पहिया वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, पुल जर्जर होने की स्थिति में यहां से सिर्फ दो पहिया वाहन और पैदल आने-जाने वाले लोग ही पुल से निकल सकेंगे। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात भी कही गई है।


2007 में बना था पुल

अमरकंटक से खजुराहो मार्ग पर बरही से लगभग पांच किलोमीटर दूर महानदी पर लगभग 11 सौ मीटर लंबा और सात मीटर लंबे पुल को निर्माण 2007 में हुआ था। पुल की निर्माण 18 करोड़ रुपये की राशि से हुआ था। पुल की नदी तल से ऊंचाई करीब 25 मीटर है।

रिंग सिस्टम से बना था पुल

इस पुल का निर्माण रिंग सिस्टम से किया गया था। पुल बनने के कुछ साल बाद ही पुल के पीलर का एक रिंग बैठक लेने की आशंका व्यक्त की गई थी। जिसके बाद से लगातार धीरे-धीरे पुल धंसकता जा रहा था। पुल के बीच का एक पीलर धसककर दो फीट नीचे चला गया था।

पुल में आई दरारें

पुल निर्माण के बाद कुछ वर्षों बाद दरारें आ गईं थी। लेकिन पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में पुल के दो स्लैब के बीच में 6 इंच की दरार आ गई थी जिसकी मरम्मत के दौरान डामर और गिट्टी भरी गई थी बावजूद इसके पुल पर आई दरार समाप्त नहीं हुईं थी। बावजूद इसके पुल से सिर्फ भारी वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। यात्री बस और हल्के वाहन, 407, कार, जीप आदि निकलते रहते थे। लेकिन अब सभी प्रकार करे चार पहिया वाहनों को पुल से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 18 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए इस पुल में 6 साल बाद दरारें आने से पुल निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अब होगी परेशान

इस मार्ग पर अमरकंटक से खजुराहों के लिए भारी वाहनों का आना-जाना बना रहता था। अब पुल पर चार पहिया वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद से वाहनों को लंबी दूरी तय कर कटनी या फिर विजयराघवगढ़ से जाना पड़ेगा। ऐसी स्थिति विजयराघवगढ़ मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा।

पत्र आया है

छोटी महानदी पर बने पुल पर सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगाने का पत्र आया है। पुल के दोनों ओर स्थाई बेरीकेट्स लगाए जा रहे हैं।

संतोष कुमार निगम,बरही, थाना प्रभारी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।